• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-10वीं में फेल होने पर स्टूडेंट ने सुसाइड कियाः रात को क्रिकेट खेल कर आया, पहली मंजिल पर फंदा लगाया; रिजल्ट के बाद डिप्रेशन में था

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 31, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में 10वीं में फेल होने से डिप्रेशन में आकर 15 साल के स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया।

वह रात 11 बजे तक गली में बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसके बाद घर की पहली मंजिल पर जाकर पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया। मां उसे बुलाने ऊपर गई तो कमरे में नाबालिग बेटे को लटका देख चीख पड़ी।

मामला पाली का है, पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

10वीं में फेल होने के बाद गुमसुम रहता था

परिजनों ने बताया- 10 के रिजल्ट में फेल होने के बाद दिनेश (बदला हुआ नाम) गुमसुम रहने लगा था। हमने उसे समझाया था कि कोई बात नहीं आगे अच्छे नंबर आ जाएंगे। दिनेश के पिता कामकाज के सिलसिले में सऊदी गए हुए हैं।

रात क्रिकेट खेलकर आया और सुसाइड कर लिया

परिजनों ने बताया- रविवार रात करीब 11 बजे तक दिनेश घर के बाहर क्रिकेट खेल रहा था। फिर मकान के फर्स्ट फ्लोर पर बने कमरे में चला गया। काफी देर बाद भी नीचे नहीं आया तो उसकी मां देखने गई। जहां वह फंदे पर लटका मिला। जिसे देख उसके होश उड़ गए। समझ नहीं आ रहा। उसने ऐसा क्यों किया। हमने तो उसे कुछ भी नहीं कहा था।

Previous Post

स्कॉर्पियो और क्रूजर की भिड़ंत में 3 की मौत: 22 घायलों में 12 की हालत गंभीर;

Next Post

पाली-पत्नी पर लगाया बेटी की हत्या के प्रयास का आरोपः परिजनों पर चाकू से हमला किया, पुलिस ने आकर दरवाजा खुलवाया

Next Post

पाली-पत्नी पर लगाया बेटी की हत्या के प्रयास का आरोपः परिजनों पर चाकू से हमला किया, पुलिस ने आकर दरवाजा खुलवाया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page