• March 21, 2026

पाली में बाइक टक्कर से 9वीं स्टूडेंट का पैर टूटा:बाइक सवार के नशे में होने का आरोप, हॉस्पिटल में भर्ती

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में बाइक टक्कर से 9वीं स्टूडेंट का पैर फ्रैक्चर हो गया। शुक्रवार रात करीब 9 बजे मंडिया रोड हरिओम होटल के पास यह हादसा हुआ, जब जनरल स्टोर जा रही छात्रा को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। घायल को बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जनरल स्टोर जाते समय हुआ हादसा

पाली शहर के मंडिया रोड हरिओम होटल के पास शुक्रवार रात हादसा हुआ। 9वीं की स्टूडेंट काजल किसी काम से जनरल स्टोर जा रही थी, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी।

पैर में फ्रैक्चर, हॉस्पिटल में भर्ती

हादसे में काजल गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका एक पैर फ्रैक्चर हो गया। उसे तुरंत पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां ट्रोमा वार्ड में उसका इलाज जारी है।

नशे में होने का आरोप

घायल छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया कि बाइक सवार नशे में था और तेज गति से वाहन चला रहा था।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बाइक सवार की जानकारी जुटाई जा रही है।

About The Author

You cannot copy content of this page