• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली- मुनीम ने लाखों का माल चुराया, साथियों के साथ करता था चोरी, ग्राहक की सूचना पर खुला राज

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 7, 2026
in Local
0
पाली- मुनीम ने लाखों का माल चुराया, साथियों के साथ करता था चोरी, ग्राहक की सूचना पर खुला राज

PALI SIROHI ONLINE

सोजत में एक मशीनरी पार्ट्स की दुकान के मुनीम ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाखों रुपए का माल चुरा लिया। यह धोखाधड़ी पिछले तीन साल से चल रही थी, जिसका खुलासा तब हुआ जब एक नियमित ग्राहक ने दुकान मालिक को इसकी सूचना दी।

तीन साल से मुनीम का काम कर रहा था

दुकान मालिक मोहनलाल सोराल ने कोर्ट के माध्यम से सोजत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनकी दुकान मरुधर केसरी रोड पर स्थित है। रिपोर्ट के अनुसार, अर्जुन सांखला नामक युवक पिछले तीन साल से उनकी दुकान में मुनीम के तौर पर काम कर रहा था।

मोहनलाल ने उस पर भरोसा किया, जिसका फायदा उठाकर अर्जुन ने अपने साथी मनीष गहलोत और भैराराम के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। दुकान मालिक मोहनलाल ने बताया कि मुनीम अर्जुन सांखला बेहद शातिर था। वह दुकान मालिक के आने से पहले ही घर से दुकान की चाबी ले आता था।

दुकान खोलकर वह माल को अपनी स्कूटी की डिग्गी में रखता और फिर अपने साथियों के जरिए उसे ठिकाने लगा देता था। यह मामला तब सामने आया जब दुकान के एक नियमित ग्राहक को इस धोखाधड़ी की जानकारी मिली और उसने तुरंत सेठ को सूचित किया।

करीब 3 लाख का माल चोरी करने का आरोप

प्रारंभिक हिसाब-किताब के अनुसार, मुनीम ने अब तक दुकान से करीब 3 लाख रुपए का माल चुराया है। सोजत पुलिस ने मुनीम अर्जुन सांखला सहित तीनों आरोपियों के खिलाफ चोरी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच सोजत के सहायक उप निरीक्षक दिनेश कुमावत कर रहे हैं।

Previous Post

समुद्र सिंह देवड़ा निवासी बिसलपूर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना मुम्बई के उपाध्यक्ष बने

Next Post

तखतगढ-सड़क पर विचरण करते बेसहारा पशुओं की सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए गले में लगाए रिफ्लेक्टर

Next Post

तखतगढ-सड़क पर विचरण करते बेसहारा पशुओं की सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए गले में लगाए रिफ्लेक्टर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page