PALI SIROHI ONLINE
पाली-सरकारी दफ्तरों और थाने के चक्कर काट-काट कर एक भाई परेशान हो रहा है। उसका आरोप है कि उसकी बहन की हत्या कर शव टांके (टैंक) में डाल दिया। इस मामले में पुलिस ने अभी तक केवल एक आरोपी को ही गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपी खुले आम घूम रहे हैं। जिनसे उसे जान का खतरा है। आरोपी उसे धमकी भी दे रहे हैं। संभागीय आयुक्त प्रतिभा सिंह से भी पीड़ित परिवार मिला और मामले में निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों को गिरफ्तार करवाने की बात कही है।
दरअसल, सोजत के गंगा पेट्रोल पम्प के पीछे रहने वाले छगनलाल पुत्र सोहनलाल मालवीय लौहार और उनके बेटे गोविंद मालवीय लौहार संभागीय आयुक्त से मिले। जिसमें बताया कि उनकी बेटी पूजा सोजत सिटी के कमला एजुकेशन सेंटर इंग्लिश मीडियम स्कूल में टीचर थी। जो पिछले साल एक सितम्बर को हमेशा की तरह स्कूल गई थी। लेकिन कुछ लोग उसे बहला फुसला कर ले गए और लिव इन रिलेशनशिप के दस्तावेज बनवा लिए। सोजत के बेरा बम्बोलिया निवासी सुखदेव पुत्र रमेश माली के साथ रहने लगी। आरोप है कि लव मैरीज के बाद सुखदेव और उसके परिवार के लोग उनकी बेटी पूजा को परेशान करते थे। फिर 19 दिसम्बर 2023 को उन्हें पुलिस के जरिए पता चला कि पूजा सुखदेव के घर से निकल गई है। सुखदेव के घर वालों ने उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट थाने में दी है। जिसमें यह भी आरोप लगाया कि पूजा गहने और रुपए लेकर घर से निकली है। 21 दिसम्बर 2023 को पुलिस के जरिए सूचना मिली कि पूजा की बॉडी सुखदेव के घर में बने होदे में मिली है।
रिपोर्ट में उन्होंने सुखदेव और उसके परिवार के कुछ लोगों पर पूजा की हत्या कर शव होद में डालने का आरोप लगाया था। लेकिन मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने महज एक आरोपी सुखदेव को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपी अभी भी खुले घूम रहे है। जिनसे उन्हें जान का खतरा है और वे उन्हें केस वापस लेने की धमकियां दे रहे है। संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच करवा शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करवाने की मांग की।
यह भी पढे