• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली -40 वर्ष के श्रवण कुमार ने फाँसी का फंदा लगाया, मौत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 23, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में सोमवार दोपहर दोपहर को बड़ा ही मार्मिक् दृश्य देखने को मिला। पति की बॉडी देख रोते हुए पत्नी अपने बेटे को बोल रही थी। मत रो तेरे पापा सो रहे है अभी उठ जाएंगे। वह रोते हुए बार-बार अपने पति के गाल थपथपा कर कह रही थी। प्लीज उठ जाओ पवन के पापा। बच्चों की खातिर एक बार आंखें खोल दो। उसे यूं रोता देख आस-पास खड़े कई लोगों की आंखें नम हो गई। साथ आए पड़ोसियों ने उसे संभाला।

दरअसल पाली शहर के औद्योगिक नगर के शिवाजी नगर में किराए के मकान में रहने वाले 40 साल के श्रवणराम पुत्र रामनिवास ने सोमवार दोपहर को अपने घर में दरवाजा बंदकर फंदा लगा दिया। घटना के वक्त उसकी पत्नी पिंकी मिल में काम करने गई हुई थी और दोनों बेटे पवन और दीपक बाहर खेल रहे थे।खिड़की से पिता को लटकते देखा तो उड़े होश

10वीं में पढ़ने वाले पवन घर गया। दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार खटखटाने के बाद भी नहीं खोला तो खिड़की से झांककर देखा तो उसके होश उड़ गए। उसके पिता फंदे पर झूल रहे थे। उसके चिल्लाने की आवाज सूनकर मोहल्लेवासी एकत्रित हुए और धक्का देखकर दरवाजा खोला और श्रवणराम को तुरंत बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक लोर्डिंग टैक्सी चलतापत्नी को कॉल किया लेकिन, तेज शोर के चलते उठा न सकी रोते हुए मृतक की पत्नी पिंकी ने बताया कि वह सोमवार को मिल में काम कर रही थी। करीब साढ़े 12 बजे उसके पति का कॉल आया था। लेकिन वह जहां काम कर रही थी वहां शोर ज्यादा था। ऐसे में फोन की आवाज सून नहीं सकी। पता होता कि पति ऐसा कदम उठाएंगे तो तुरंत दौड़कर घर चली जाती।

Previous Post

बीजापुर के राज मंगल देवासी बाली ब्लॉक राष्ट्रीय पशुपालन संघ के मीडिया प्रभारी नियुक्त

Next Post

खाना खाने के बाद बिगड़ी रेवदर के मालवा निवासी युवक की तबीयत,हुई मौत

Next Post

खाना खाने के बाद बिगड़ी रेवदर के मालवा निवासी युवक की तबीयत,हुई मौत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page