PALI SIROHI ONLINE
शराब तस्करी पर पाली पुलिस का शिकंजा टॉप 10 में वांछित शराब तस्कर गिरफतार पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर द्वारा आबकारी अधिनियम के प्रकरण में वांछित ट्रक मालिक आरोपी विनोद कुमार को गिरफतार किया गया।आरोपी जिले के टॉप 10 वांछित अपराधियों में शामिल था तथा शराब तस्करी गतिविधियों में संलिप्त था।मुखबिर सूचना एवं तकनीकी सहायता के आधार पर गठित पुलिस टीम ने आरोपी को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में निशांत भारद्वाज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली, मदनसिंह उप अधीक्षक अधीक्षक वृत पाली शहर के निकटतम सुपरविजन मे हनुवंतसिंह सिसोदिया नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा द्वारा प्रकरण संख्या 89 दिनांक 14.05.2026 धारा 19/54,54ए, 54 डी, 14/57 आबकारी अधिनियम थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली मे वांछित ट्रक मालिक आरोपी विनोद कुमार को टीम द्वारा मुखबीर सोर्च व तकनीकी सहायता से दस्तयाब किया गया। टीम द्वारा मेहनत व लगन से कार्य कर मुलजिम को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है। मुलजिम को प्रकरण में गिरफतार किया गया। अनुसंधान जारी है।
गठित टीमः-
1. जसाराम मु.आ. 611 पुलिस थाना ट्रान्सपोर्ट नगर पाली (मुख्य भूमिका)
3. विजय कुमार कानि. 837 पुलिस थाना ट्रान्सपोर्ट नगर पाली (मुख्य भूमिका)
2. रामनिवास मु.आ. 1360 पुलिस थाना ट्रान्सपोर्ट नगर पाली (मुख्य भूमिका)
01.नाम पता मुलजिम
विनोद कुमार पुत्र स्वं सोहनलाल उम्र 34 वर्ष निवासी रतनपुरा तहसील भागा पुलिस थाना भादरा जिला हनुमानगढ ।

