PALI SIROHI ONLINE
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में, ओमप्रकाश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली, मंगलेश चुण्डावत आरपीएस वृताधिकारी वृत उपाधीक्षक वृत शहर पाली, जिला पाली के निकटतम सुपरविजन में एवं हनुवन्तसिंह निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर, जिला पाली के नेतृत्व में जिले में चलाये जा रहे धारा 173(8), 299 जा.फौ. मे वांछित अपराधियो की धरपकड के अभियान कम में पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली के प्रकरण संख्या 67 दिनांक 21.04.2023 धारा 19/54,54ए, 54 डी, 14/57 आबकारी अधिनियम व 420,472,201 भादस में अभियुक्त अणदाराम उर्फ अनिल को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की। प्रकरण मे पूर्व में गिरफतार 5,000 रूपये के ईनामी मुलजिम हेमराज से अनुसंधान करने हेमराज द्वारा शराब तस्करी के आरोपी अणदाराम उर्फ अनिल के सरीक होने व उसके द्वारा ही वाहन नाम करवाना बताने पर आरोपी अणदाराम उर्फ अनिल को टीम द्वारा तलाश कर मुखबीर सुचना से दस्तयाब कर प्रकरण में गिरफतार किया गया। ज्ञात रहे कि दिनांक 21.04.2023 को तत्तकालिन थानाधिकारी ट्रांसपोर्ट नगर पाली विक्रम सान्दु निपु द्वारा नाकाबंदी के दौरान मुखबीर सुचना अनुसार एक टाटा गैस टेंकर नम्बर युपी 17 टी 97967 की तलाशी में टेंकर मे से पंजाब निर्मित अवैध अग्रेजी शराब के 961 कार्टून बरामद किये थे। अनुसंधान के दौरान उक्त टेंकर पर फर्जी नम्बर प्लेट लगी होने से टेंकर का एफएसएल टीम द्वारा एफएसएल परीक्षण करने पर टेंकर के असल इंजन नम्बर व चैचिस नम्बर ज्ञात होन पर टेंकर के संबंध में आरटीओ बाडमेर से रेकर्ड प्राप्त करने पर टेंकर के असल नम्बर आरजे 19 जीए 8903 ज्ञात हुये व टेंकर का आरसी ऑर्नर हेमराज होना पाया गया। जिस पर उक्त हेमराज को दिनांक 13.09.2026 को गिरफतार किया गया। मुलजिम हेमराज से अनुसंधान करने हेमराज द्वारा शराब तस्करी के आरोपी अणदाराम उर्फ अनिल के सरीक होने व उसके द्वारा ही वाहन नाम करवाना बताने पर आरोपी अणदाराम उर्फ अनिल को दस्तयाब कर गिरफतार किया गया। आरोपी अणदाराम उर्फ अनिल से शराब सप्लायर व खरीददार के संबंध मे अनुसंधान जारी है।
गठित टीमः –
1. हनुवन्तसिंह निपु थानाधिकारी पुलिस थाना ट्रान्सपोर्ट नगर पाली।
2. जसाराम हैड. कानि. 611 पुलिस थाना ट्रान्सपोर्ट नगर पाली। (मुख्य भुमिका)
3. रामनिवास हैड. कानि. 1360 पुलिस थाना ट्रान्सपोर्ट नगर पाली। (मुख्य भुमिका)
4. विजय कुमार कानि. 837 पुलिस थाना ट्रान्सपोर्ट नगर पाली। (मुख्य भुमिका)
5. सोहनलाल कानि. 816 पुलिस थाना ट्रान्सपोर्ट नगर पाली।
गिरफतार मुलजिम का विवरणः- अणदाराम उर्फ अनिल पुत्र चिमाराम उम्र 29 वर्ष निवासी कंकराला भाडा पोस्ट मुलानी तहसील सेडवा पुलिस थाना बाखासर जिला बाडमेर।


