• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-शहरी सेवा शिविर-2026*पट्टा मिलने से खिले लाभार्थियों के चेहरे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 1, 2026
in Local
0
पाली-शहरी सेवा शिविर-2026*पट्टा मिलने से खिले लाभार्थियों के चेहरे

PALI SIROHI ONLINE

जय नारायण सिंह सोजत

*शहरी सेवा शिविर-2026*
*पट्टा मिलने से खिले लाभार्थियों के चेहरे*

पाली, 01 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार शहरी लोगों की समस्याओं के निवारण के लिये शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में बुधवार को जिले के नगरपालिका मंडल बाली द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 आमजन के लिए त्वरित समाधान का माध्यम बन रहा है। बाली निवासी मालमसिंह, बजरंगसिंह एवं श्यामसिंह को कृषि भूमि नियमन के अंतर्गत लंबे समय से लंबित पट्टे का इंतजार था। शिविर में मौके पर ही जारी कर बड़ी राहत प्रदान की गई।

लाभार्थियों ने बताया कि उन्होंने कृषि भूमि नियमन के अंतर्गत पट्टा प्राप्त करने के लिए काफी पहले आवेदन किया था, लेकिन विभिन्न कारणों से उनका प्रकरण लंबित चल रहा था। शहरी सेवा शिविर में उन्होंने प्रशासक एवं उपखंड अधिकारी बाली दिनेश विश्नोई के समक्ष अपनी समस्या रखी।प्रशासक के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी महेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने मौके पर ही आवेदन की जांच कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की तथा लाभार्थियों को कृषि भूमि नियमन के अंतर्गत पट्टा प्रदान किया। वर्षों से लंबित कार्य के तत्काल समाधान से तीनों लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

पट्टा प्राप्त होने के बाद लाभार्थियों ने कहा कि अब उन्हें अपने भूखंड के स्वामित्व का वैधानिक दस्तावेज मिल गया है, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने राज्य सरकार एवं नगरपालिका मंडल बाली का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहरी सेवा शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच साबित हो रहे हैं।

Previous Post

पाली सांसद की अध्यक्षता में होने वाली जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक स्थगित

Next Post

तखयगढ मे सूर्यपुत्र शनिदेव जिणोद्वार मंदिर के लिए वेदमंत्रोचार गुंजा आसमा हुआ पूजन एव शिलान्यास

Next Post
तखयगढ मे सूर्यपुत्र शनिदेव जिणोद्वार मंदिर के लिए वेदमंत्रोचार गुंजा आसमा हुआ पूजन एव शिलान्यास

तखयगढ मे सूर्यपुत्र शनिदेव जिणोद्वार मंदिर के लिए वेदमंत्रोचार गुंजा आसमा हुआ पूजन एव शिलान्यास

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page