PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
पाली-जिले भर में आयोजित हुए गिरदावर सर्किलों पर ग्राम उत्थान शिविरों का शुभारंभ, शिविर ,किसान हुये लाभान्वित
पाली, 23 जनवरी। राज्य सरकार निर्देशानुसार आयोजित ग्राम उत्थान शिविरो के प्रथम चरण का शुभारंभ आज शुक्रवार को जिले भर में किया गया ।
इस अवसर पर आज जिले के देसूरी में भी किया गया । इस अवसर पर आयोजन ग्राम पंचायत देसूरी में प्रशासक केसाराम भील ग्राम विकास अधिकारी घीसाराम चौधरी पटवारी आशीष मीणा पटवारी नारलाई हजारीलाल विश्नोई कृषि पर्यवेक्षक ललित गर्ग की मौजूदगी में किया गया। शिविर का शुभारंभ अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा सामूहिक शपथ के साथ किया गया।
ग्राम उत्थान शिविरों का मुख्य उद्देश्य कृषि के आधुनिकीकरण, उन्नत एवं टिकाऊ
कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहन, वैश्विक ज्ञान तक किसानों की पहुँच सुनिश्चित करना तथा किसानों की उत्पादकता एवं आय में वृद्धि करना है। इसके साथ ही कृषि क्षेत्र में नवाचार एवं निवेश को बढ़ावा देना भी कार्यक्रम का प्रमुख लक्ष्य बताया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन सहित संबंधित विभागों को शामिल किया गया है। किसानों के हित में प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने के लिए प्रारंभ से ही तैयारियाँ सक्रिय रूप से की जा रही हैं।
ग्राम उत्थान शिविरों में कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभागों की सहभागिता भी रही। शिविर में तारबंदी 12, फसल बीमा जानकारी 165, फवारा 1 पत्रावली, पोली हाउस 1 पत्रावली, कृषि विपणन 1 पत्रावली, किसान क्रेडिट कार्ड 14, सदस्यता आवेदन 6, सहकारी आवेदन स्वीकृति 18 लेकिन अब तक 130, मुख्यमंत्री पशु मंगला पंजीकरण 54, पशु कृमि नाशक दवाई 304 पशुओं को पिलाई गई।पशुओं के कृतिम गर्भाधारण 1, ग्रामीण विकास में स्वामित्व कार्ड 11, जल संशाधन 18 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर संबधि्ेत अधिकारी व आमजन मौजूद रहे।
24 जनवरी को पाली, रोहट के वायद में , सोजत में , मा. जंक्शन के धूंधला में , देसूरी के सादडी में , रानी के कीरवा में , बाली के चामुंडेरी में , सुमेरपुर के तख्तगढ में , आयोजित किये जायेगे।

