• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

उपखंड अधिकारी राणावतं ने विभिन्न चिकित्सालयो का किया निरीक्षण, बोले मरीजो को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा मिले

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 16, 2026
in Local
0
उपखंड अधिकारी राणावतं ने विभिन्न चिकित्सालयो का किया निरीक्षण, बोले मरीजो को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा मिले

PALI SIROHI ONLINE

पाली-मरीजो को मिले उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा – एसडीएम राणावत*
*उपखंड अधिकारी ने विभिन्न चिकित्सा संस्थानो का किया निरीक्षण दिए आवश्यक निर्देश*
    
पाली 15 अप्रेल। उपखंड अधिकारी विमलेंद्र राणावत ने बुधवार को विभिन्न चिकित्सा संस्थानो का निरीक्षण कर मरीजो के लिए उच्च स्तरीय समुचित चिकित्सा व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुंदोज, पीएचसी गुड़ा एंदला, डेण्डा में औचक निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होने संस्थानों पर हीट वेव, ओपीडी मैं आने वाले लोगों के लिए ठंडा पानी के लिए वाटर कूलर शीतल छाया टीन सेट कुलर दवाइयां भवन स्थित स्टाफ की उपस्थिति फर्स्ट वर्ड और टॉयलेट पानी के टांके की साफ सफाई संस्थागत डिलीवरी टीकाकरण परिवार कल्याण की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होने मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेते हुए चिकित्सा स्टाफ से चर्चा कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश देते हुए साफ-सफाई, दवा वितरण, मरीजों की जांच एवं समय पर उपचार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

दौराने निरीक्षण डॉ रविंद्र सागीवान, कंपाउंड हेमाराम, ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर नत्थू लाल बामनिया व स्टॉफ मौजूद रहे।

Previous Post

पाली-स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम की सख्त कार्रवाई, ₹6700 का जुर्माना वसूला

Next Post

रानी पानी के लिए फालना फिल्टर प्लांट कर रहा सौतेला व्यवहार

Next Post
रानी पानी के लिए फालना फिल्टर प्लांट कर रहा सौतेला व्यवहार

रानी पानी के लिए फालना फिल्टर प्लांट कर रहा सौतेला व्यवहार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page