प्रजापति समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलनः शुभ मुहूर्त में 21 जोड़े बंधे वैवाहिक बंधन में
PALI SIROHI ONLINE
पाली- पाली में बुधवार को प्रजापति समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 21 जोड़े शुभ मुहूर्त में वैवाहिक बंधन में बंधे। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रजापति समाज के लोग मौजूद रहे। जिन्होंने नव दंपती को आशीर्वाद दिया। सम्मान समारोह में समाज के भामाशाहों को आयोजकों ने सम्मानित किया।
श्रीयादे मंदिर प्रजापत समाज समिति के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में बुधवार सुबह सवा चार बजे पाली के इंद्रा कॉलोनी स्थित प्रजापति समाज के छात्रावास में पंडितों ने तुलसी विवाह सहित 20 जोड़ों को विवाह विधि विधान से सम्पन्न करवाया।उसके बाद इंद्रा कॉलोनी से हाईवे की तरफ जाने वाली रोड पर स्थित टाउनशिप में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें आयोजकों ने समाज के भामाशाहों को सम्मानित किया। जिनके सहयोग से सामूहिक विवाह आयोजन सम्पन्न हो सका।
इस दौरान सभी वर-वधु को विवाह पंजीयन अधिकारी नगर निगम पाली की ओर से विवाह प्रमाण पत्र विवाह स्थल पर ही दिए गए।
सम्पूर्ण कार्यक्रम में अध्यक्ष भंवर लाल चंदवाड़ीया, नारायणलाल एंदला, देवाराम मोरिया, कोषाध्यक्ष फतेहराज नगरिया, सचिव दुर्गेश बेड़ा, कमलेश गुरडाई, हरिराम चंदवाड़िया, मूलाराम चंदवाड़िया, राजूराम, सोनाराम रेडवाल, अशोक जाजपरा, प्रकाश जाजपरा, किशन हाटवा, मोहन बुसी, सन्तोष खैरवा, नरेश जलवानिया, दुर्गेश खैरवा, ढलाराम डेण्डा सहित बड़ी संख्या में प्रजापति समाज के लोग व्यवस्था में जुटे नजर आए।

