• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-डिवाइडर पर चढ़ी सवारियों से भरी रोडवेज बसः ड्राइवर बोला- टेम्पो को बचाने के कारण हुआ हादसा, सभी यात्री सुरक्षित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 5, 2026
in Local
0
पाली-डिवाइडर पर चढ़ी सवारियों से भरी रोडवेज बसः ड्राइवर बोला- टेम्पो को बचाने के कारण हुआ हादसा, सभी यात्री सुरक्षित

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में सोमवार की रात सवारियों से भरी रोडवेज बस डिवाइडर पर चढ़ कर क्षतिग्रस्त हो गई। इससे चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी सवारी को चोट नहीं आई। हालांकि गुस्साएं लोगों ने ड्राइवर के साथ हाथापाई की। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला।

घटना सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे की है। जानकारी के अनुसार- पाली डिपो की बस सोमवार शाम को जयपुर से पाली आ रही थी। नहर पुलिया बस डिपो पर सवारियां उतारने के बाद ड्राइवर नया बस स्टैंड की तरफ जा रहा था। बस में 10-15 सवारियां बैठी थी।नहर पुलिया से बांगड़ स्कूल की तरफ जाने वाले रोड पर अहिंसा द्वार के पास बस असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और रेलिंग को तोड़ते हुए करीब 60 फीट तक चली। हादसे में बस भी क्षतिग्रस्त हो गई।

गनीमत यह रही कि किसी यात्री को चोट नहीं आई। मौके पर खड़े भाजपा नेता राकेश पंवार और चंद्रभान मारू सहित अन्य युवाओं ने बस से सवारियों को निकाला। इस दौरान गुस्साए कुछ लोगों ने ड्राइवर के साथ मारपीट भी की। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को भीड़ से बचाया। दमकलकर्मी भी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद लोग मौके पर जमा हो गए।

ड्राइवर बोला- टेम्पो ड्राइवर को बचाने के कारण हुआ हादसा पाली डिपो में संविदा पर लगे बस ड्राइवर जयसिंह राजावत ने बताया- मैं जयपुर से आ रहा था। नहर पुलिया बस डिपो से सवारियां उतारकर बस स्टैंड जा रहा था। बस की स्पीड करीब 40KM प्रति घंटा थी। इस दौरान अचानक अहिंसा सर्किल के निकट एक टेम्पो ड्राइवर ने कट मारा। उसे बचाने से चक्कर में बस डिवाइडर की तरफ घुमाई तो डिवाइडर पर चढ़ गई। इसी कारण यह हादसा हुआ।रोड लाइट नहीं होने से हो रहे हादसे

भाजपा नेता राकेश पंवार ने कहा कि नहर पुलिया से बांगड़ स्कूल की तरफ जाने वाली यह मुख्य सड़क है। लेकिन रोड लाइट नहीं है। ऐसे में रात के समय वाहन चालकों को डिवाइडर नजर नहीं आता। इसी कारण हादसे होते है। पूर्व में भी एक कार डिवाइडर पर चढ़ गई थी।

सड़क के दोनों ओर लगे फास्टफूड के ठेलों को भी बताया वजह

उदय बड़गुर्जर ने बताया कि जहां हादसा हुआ वहां सड़क के किनारे फास्ट फूड के ठेले लगे है। लोग सड़क किनारे बैठकर नाश्ता करते है। कई जने तो गाड़िया सड़क किनारे लगाकर उसी में बैठकर फास्ट फूड खाते हैं। सड़क किनारे भीड़ रहने से वाहन चालकों को जगह नहीं मिलती, इससे भी हादसे की आशंका बनी रहती है।

Previous Post

राज्यमंत्री ओटाराम देवासी मंगलवार को जिले के दौरे पर रहेंगे

Next Post

बाली-कार की टक्कर से बाइक सवार सेसली का युवक गभीर घायल

Next Post
बाली-कार की टक्कर से बाइक सवार सेसली का युवक गभीर घायल

बाली-कार की टक्कर से बाइक सवार सेसली का युवक गभीर घायल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page