• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-बहन की सहेली से रेप मामले में 20 साल की जेलःएक साल पहले घर बुलाकर किया था दुष्कर्म, डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 21, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली की POCSO कोर्ट संख्या-3 ने नाबालिग से रेप के करीब एक साल पुराने मामले में फैसला सुनाया है। जज निहालचंद ने 29 साल के आरोपी को दोषी मानते हुए 20 साल के कठोर कारावास और डेढ़ लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। मामले में 11वीं की स्टूडेंट ने 7 अक्टूबर 2025 को परिजनों के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। आरोपी 5 नवंबर 2025 से न्यायिक अभिरक्षा में था।

सहेली के घर बुलाकर नाबालिग से रेप का आरोपकोर्ट के विशिष्ट लोक अभियोजक कुलदीप सोनिगरा ने बताया कि 7 अक्टूबर 2025 को पाली जिले के एक थाने में नाबालिग पीड़िता ने परिजनों के साथ रिपोर्ट दी थी। पीड़िता 11 वीं की स्टूडेंट थी और गांव में उसकी एक सहेली थी। उसका सहेली के घर आना-जाना था, इसलिए सहेली के भाई से भी उसकी पहचान थी।

रिपोर्ट के अनुसार, करीब दो महीने पहले सहेली के भाई ने फोन कर उसे घर बुलाया। उसने कहा कि उसकी बहन को कोई काम है और वह बुला रही है। पीड़िता जब घर पहुंची तो सहेली वहां नहीं थी।

आरोप है कि सहेली के 29 साल के भाई ने उसके साथ जबरदस्ती रेप किया और किसी को बताने पर उसके पिता को मारने की धमकी दी। इससे पीड़िता डर गई।

मां को बताई घटना, थाने में दर्ज करवाई रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, कुछ समय बाद आरोपी ने पीड़िता को फोन किया। उस समय फोन उसकी मां ने उठाया। मां के पूछने पर पीड़िता ने उन्हें पूरी घटना बताई।

इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेजदिया गया। आरोपी 5 नवंबर 2025 से न्यायिक अभिरक्षा में था।

गवाहों के बयान और बहस के बाद सुनाया फैसला

मामले में दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की बहस और गवाहों के बयान सुनने के बाद POCSO कोर्ट संख्या-3 के जज निहालचंद ने 19 नवंबर 2026 को फैसला सुनाया।

कोर्ट ने 29 साल के आरोपी को नाबालिग से रेप का दोषी माना और उसे 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही उस पर डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया।

Previous Post

जालोर में ट्रेलर में घुसी निजी-बस, ड्राइवर केबिन में फंसा: रस्सियों से खींचकर बाहर निकाला; 4 घायल, दो की हालत गंभीर

Next Post

आबुरोड-लूट की वारदात में शामिल नौ महिने से फरार मुख्य अपराधी दिताराम गरासिया गिरफ्तारी

Next Post
आबुरोड-लूट की वारदात में शामिल नौ महिने से फरार मुख्य अपराधी दिताराम गरासिया गिरफ्तारी

आबुरोड-लूट की वारदात में शामिल नौ महिने से फरार मुख्य अपराधी दिताराम गरासिया गिरफ्तारी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page