PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली बाबा की बीज 12 सितंबर से रूणेचा जैसलमेर में बाबा रामदेवजी के मेला शुरू हो जाएगा। रेलवे ने 22 व 23 अगस्त को स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन जोधपुर से रवाना होगी। पाली के श्रद्धालु सुबह बस या सूर्यनगरी एक्सप्रेस या रणकपुर एक्सप्रेस से भगत की कोठी पहुंच कर इस ट्रेन को पकड़ सकते हैं।
ट्रेन के सभी कोच अनारक्षित रहेंगे। जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन नंबर 04867 जोधपुर-रामदेवरा स्पेशल ट्रेन 22 व 23 अगस्त को जोधपुर से सुबह 9.30 बजे रवाना होकर दोपहर 1.30 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04868 रामदेवरा भगत की कोठी स्पेशल रामदेवरा से दोपहर 2 बजे रवाना होकर शाम 5.30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। ट्रेन में 8 सामान्य श्रेणी और 2 गार्ड एसएलआर कोच होंगे।

