• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली में पूर्व सभापति राकेश भाटी एवं समर्थकों का कांग्रेस कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 30, 2026
in Local
0
पाली में पूर्व सभापति राकेश भाटी एवं समर्थकों का कांग्रेस कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत

PALI SIROHI ONLINE

पाली में पूर्व सभापति राकेश भाटी एवं समर्थकों का कांग्रेस कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत
पाली, 30 अगस्त। पाली नगर परिषद के पूर्व सभापति राकेश भाटी द्वारा कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद रविवार को जयपुर से पाली आगमन पर प्रातः 11 बजे राजीव गांधी स्मृति भवन कांग्रेस कार्यालय में उनका एवं उनके समर्थकों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राकेश भाटी को माला एवं साफा पहनाकर कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर शुभकामनाएं दीं।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता मांगु सिंह दुदावत ने बताया कि स्वागत समारोह पाली विधायक भीमराज भाटी, जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई, प्रदेश कांग्रेस सचिव भुराराम सीरवी, जिला संगठन महासचिव जोगाराम सोलंकी एवं प्रदीप हिंगड़ ने  साफा, माला एवं पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत  किया।

इस अवसर पर विधायक पाली भीमराज भाटी ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की कद्र नहीं है। उन्होंने कहा कि अकाल के समय राकेश भाटी पाली की जनता की पानी कि समस्याओं को लेकर पैदल जयपुर गए थे, जिसके बाद भाजपा के पुर्व विधायक ज्ञानचंद पारख  उनसे नाराज हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि राकेश भाटी पर दबाव बनाया गया और बाद में उन्हें भाजपा से निष्कासित करवा दिया गया। उन्होंने कहा कि राकेश भाटी ने भाजपा में वापस लौटने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन उन्हें अवसर नहीं दिया गया।

जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा ने कहा कि राकेश भाटी जमीन से जुड़े हुए नेता और जनता के सेवक हैं। उनका कांग्रेस में शामिल होना पार्टी के लिए अच्छा संकेत है। उनके आने से कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी।

पूर्व सभापति राकेश भाटी ने कहा कि भाजपा जनता को भ्रमित करने का काम करती है और विकास के कार्यों पर पर्याप्त ध्यान नहीं देती। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राम के नाम और जाति के नाम पर लोगों के बीच भ्रम एवं वैमनस्य पैदा करने का प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 36 कौम को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर उन्हें आनंद महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे तन-मन से कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करेंगे तथा आगामी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बनाने के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव भुराराम सीरवी एवं पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई ने राकेश भाटी एवं उनके समर्थकों को विश्वास दिलाया कि कांग्रेस परिवार में सभी का सम्मान किया जाएगा और उन्हें संगठन में उचित जिम्मेदारियां एवं सम्मान मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान शिवसेना प्रमुख सोहन सिंह राव एवं रविन्द्र बंजारा ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की इनका भी कांग्रेस पार्टी का दुपट्टा व माला , साफा पहनाकर स्वागत किया।

स्वागत समारोह में नीलम बिड़ला, मंगलाराम  बाडसा सुनीता गोयल, महावीर कटारिया, रतन उदेश, रफीक चौहान, मनोहर सिंह जवाली, अमराराम पटेल, गोविन्द बंजारा, प्रकाश चौधरी, जावेद सिरोहा अशोक कुलदीप, मंगलाराम  पटेल भीण्डर, पार्षद रफीक गोरी, डॉ. रमेश चावला, सुमित्रा जैन,दिलीप ओड, प्रकाश चौहान, संतोष सिंह बाजवा, ओमा  चौधरी, ममता चौहान, जय सिंह राजपुरोहित, , कन्हैयालाल परिहार, जमना परिहार, चन्द्रपाल सिंह पुनायता, मोइनुद्दीन भाटी, इंसाफ मोयल, फारुख रंगीला, कलीम अख्तर,संजय परमार, लक्ष्मण कच्छावाह, मासूम अली मेव, धर्माराम, ओटाराम चौधरी, कमरुद्दीन पठान,शहाबुद्दीन बागवान, कलीम अख्तर, ललिता, भेराराम गुर्जर, अनिल सिंह निम्बाड़ा, महेन्द्र परिहार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता मांगु सिंह दुदावत ने बताया कि कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, पाली ब्लॉक पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के सदस्य, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन  जोगाराम सोलंकी ने किया।      कार्यकर्ताओं ने राकेश भाटी के कांग्रेस में शामिल होने पर खुशी व्यक्त की तथा संगठन को मजबूत बनाने एवं आगामी नगर निकाय चुनाव में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Previous Post

तखतगढ-लेखा प्रकोष्ठ मे चुनाव डयूटी से बिना बताए अनुपस्थित रहने पर सहायक राजस्व अधिकारी को RO ने थमाया नोटिस

Next Post

आम आदमी पार्टी ने सुमेरपूर में 2 , फालना में 1 व मारवाड़ जक्शन में 1 उम्मीदवार की दूसरी सूची जारी की

Next Post
आम आदमी पार्टी ने सुमेरपूर में 2 , फालना में 1 व मारवाड़ जक्शन में 1 उम्मीदवार की दूसरी सूची जारी की

आम आदमी पार्टी ने सुमेरपूर में 2 , फालना में 1 व मारवाड़ जक्शन में 1 उम्मीदवार की दूसरी सूची जारी की

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page