PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली के इंद्रा कॉलोनी स्थित वीर दुर्गादास राजपूत हॉस्टल में सोमवार को राजपूत समाज की बैठक आयोजित की गई। जिसमें रामनवमी पर शहर में निकाली जाने वाली शोभायात्रा में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने के लिए समाजबंधुओं से आह्वान किया गया। इसके साथ ही समाज की मातृशक्ति को भी शोभायात्रा में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर शोभायात्रा के संयोजक पर्वत सिंह वेलार और अजयपाल सिंह हेमावास ने बताया कि राजपूत समाज के युवा केसरिया साफा पहनकर शोभायात्रा में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही इस बार समाज ने नारीशक्ति से भी ज्यादा से ज्यादा शोभायात्रा में जुड़ने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर राजपूत समाज के बाघसिंह गुड़ा पृथ्वीराज, गोपाल सिंह शेखावत, गुलाब सिंह गिरवर, गोविंद सिंह हेमावास, विरेन्द्र सिंह नरूका, त्रिभुवन सिंह हेमावास, तेजपाल सिंह चम्पावत, महावीर सिंह टेवाली, दलपत सिंह गुड़ा नारकांन, विक्रमपाल सिंह माताजी गुड़ा, जवानसिंह मानी, लालसिंह शेखावत, प्रेम सिंह महेचा, महेंद्र सिंह चांदावत, अभय सिंह मेडतिया, सूरजपाल सिंह जोधा, दिलीप सिंह जोधा, जितेंद्र सिंह थरासनी, जितेंद्र सिंह भाटी, हुकम सिंह चौहान, रविन्द्र सिंह खींची, त्रिवेंद्र सिंह भाटी, महेंद्रपाल सिंह भाटी, दिलीप सिंह मनिहारी सहित कई जने मौजूद रहे।
यह भी पढे