• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-पुजारी-परिवार मंदिर में रुके, घर में हो गई चोरी:बोले- 10 लाख की ज्वेलरी ले गए; पड़ोसी ने कॉल कर दी थी सूचना

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 2, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली शहर में श्रीयादे माता मंदिर के पुजारी के घर में सोमवार-मंगलवार की रात चोरी हो गई। पुजारी का कहना है कि चोर 10 लाख की सोने-चांदी की ज्वेलरी ले गए। पुजारी और उसका परिवार मंदिर में थे। पीछे से चोर घर का ताला तोड़ चोरी कर गए। पुलिस में चोरी की रिपोर्ट मंगलवार को दर्ज कराई गई।जानकारी के अनुसार- शहर के दो टंकी इलाके में श्रीयादे माता मंदिर के पुजारी हनुमानदास वैष्णव का घर शहर के मंडिया रोड पर शिव नगर में है।तबीयत खराब थी, इसलिए मंदिर में रुका

पुलिस को दी रिपोर्ट में पुजारी हनुमानदास ने बताया- पिछले कुछ दिन से तबीयत ठीक नहीं थी। मैं रात में मंदिर में ही सो रहा था। सोमवार रात पत्नी और बेटा भी मंदिर आए गए और रात में मंदिर में ही रुक गए।

मंगलवार सुबह शिव नगर निवासी पड़ोसी ने कॉल कर बताया- आपके घर में चोरी हो गई है। ताले टूटे पड़े हैं।इस पर हम सभी तुरंत घर पहुंचे। वहां देखा कि मेन गेट के ताले टूटे पड़े थे। मकान में पूरा सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी और संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने चुराकर ले गए।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट लेकर जांच शुरू की है। घटना को लेकर एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमे एक संदिग्ध युवक देर रात को गली से जाता नजर आ रहा है। पुलिस अब उस फुटेज की मदद से चोर की तलाश में जुटी है।

Previous Post

तखतगढ-लोक कल्याण मेला, स्वनिधि महोत्सव एवं स्वनिधि कैम्प में लाभार्थीयो को चेक वितरण किया

Next Post

आबूरोड-अज्ञात हमलावरों का पथराव, युवक की मौत: देलदर से आबूरोड लौट रहे थे, सुनसान मार्ग पर वारदात

Next Post

आबूरोड-अज्ञात हमलावरों का पथराव, युवक की मौत: देलदर से आबूरोड लौट रहे थे, सुनसान मार्ग पर वारदात

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page