PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में एक घर के होद में 40 वर्षीय महिला को तीन-चार दिन पुराना शव मिला। घटना के बाद से उसका प्रेमी फरार है। पुलिस को संदेह है कि आरोपी ने पहले महिला से मारपीट की। फिर उसे घायल हालत में घर में बने पानी के टैंक में फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम के बाद मृतका का शव परिजनों को सौंपा और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
सोजत रोड एसएचओ जबरसिंह ने बताया- थाना क्षेत्र के मांडा गांव में एक घर में बने हौद में महिला की बॉडी पड़ी होने की सूचना मिली। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची। शव करीब तीन-चार दिन पुराना था और गल गया था। मृतका की पहचान 40 वर्षीय पुष्पा कंवर पत्नी महेन्द्र सिंह के रूप में जुई।
घटना के बाद से उसका 30 वर्षीय प्रेमी महेन्द्र सिंह पुत्र भंवर सिंह गायब है। मृतका के जेठ पप्पू सिंह ने पुलिस को रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके भाई महेन्द्र सिंह ने महिला की हत्या की और शव घर में बने हौद में डालकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
6 महीने पहले ही लिव इन में रहने आई थी पुष्पा जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय पुष्पा कंवर 3 बच्चों की मां थी। वह करीब छह महीने पहले आरोपी महेन्द्र सिंह के प्यार में पड़ कर अपने बच्चों व पति को छोड़कर उसके साथ लिव इन में रहने आई थी। लेकिन दोनों में आए दिन झगड़े होते थे। महेन्द्र सिंह पुष्पा से करीब 10 साल छोटा है। उसकी भी शादी हुई थी, लेकिन पत्नी छोड़कर चली गई थी। ऐसे में वह पुष्पा के साथ लिव इन में रहने लगा।
यह भी पड़े
अंतिम संस्कार में कोई नहीं पहुंचा
मृतका छह महीने पहले ही अपने पहले पति और तीन बच्चों को छोड़कर महेन्द्र सिंह के साथ रहने लग गई थी। उसकी मौत का समाचार सुनने के बाद उसके पीहर पक्ष और पहले ससुराल पक्ष से कोई नहीं आया। जेठ ने उसका अंतिम संस्कार करने की कार्रवाई की