• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पैरालीगल वॉलियन्टर्स का एक दिवसीय ऑरिएंटेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 24, 2026
in Local
0
पैरालीगल वॉलियन्टर्स का एक दिवसीय ऑरिएंटेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

PALI SIROHI ONLINE



पाली, 24 मार्च। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार पाली जिले में पैरालीगल वॉलियन्टर का एक दिवसीय ऑरिएंटेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली के मीटिंग हॉल में आयोजित किया गया, जिसका शुभारम्भ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) राजेन्द्र कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश) विक्रम सिंह भाटी तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋचा चौधरी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

        अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) राजेन्द्र कुमार, द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के प्रत्येक नागरिक की निःशुल्क विधिक सहायता के माध्यम से न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करना तथा आमजन में विधिक जागरूकता का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करना है, जिसमें पैरालीगल वॉलियन्टर्स की महत्वपूर्ण भूमिका है।

        सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश) विक्रम सिंह भाटी द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आयाम, निःशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर योजना, राष्ट्रीय लोक अदालत, अनुच्छेद 39ए एवं विधिक सेवा प्राधिकरण अधिकरण 1987 व नालसा विनियम की जानकारी देते हुए कार्यालय में रिपोर्ट प्रस्तुत करने की प्रक्रिया, रजिस्टरों का संधारण, मानदेय तथा धरातल स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी एक्शन प्लान के अनुसार गतिविधियों/शिविरों के आयोजन कर रिपोर्ट मय जियो टैगिंग फोटो के साथ प्रस्तुत करने के लिए निर्देश प्रदान किए।
इसी कड़ी में के.एम. शर्मा द्वारा पैरालीगल वॉलियेंटर के उद्देश्य व कार्य, उनकी भूमिका व कर्तव्य, के बारे विस्तार से अवगत कराते हुए मध्यस्थता के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही पैरालीगल वॉलेंटियर के अचारण, वेशभूषा, व्यवहार एवं नैतिकता आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी तथा यह भी बताया कि पीएलवी को क्या-क्या कार्य करने चाहिए क्या नहीं की भी जानकारी दी। सदस्य स्थाई लोक अदालत ज्योति श्रीवास्तव द्वारा स्थाई लोक अदालत की कार्यप्रणाली, भारतीय संविधान की आधारभूत संरचना व प्रस्तावना, मौलिक कर्तव्य तथा अधिकार के बारे में जानकारी प्रदान की।

हैड पैरालीगल वॉलियन्टर मांगीलाल तंवर द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, रालसा द्वारा जारी विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं, एक्शन प्लान के प्रभावी क्रियान्वयन आदि के संबंध में जानकारी दी।
प्रशिक्षण के अंत में पैरालीगल वॉलियन्टर्स ने सामुहिक चर्चा कर उनकी जिज्ञासाओं को हल किया गया।

Previous Post

भाटूंद के हिमांशू जानी ने सरकारी विघालय में अध्धयन करते हुए 96 % अंक लाकर क्षेत्र का किया नाम रोशन

Next Post

भीमाणा ग्राम में विश्व क्षय रोग दिवस पर टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 डे कैंपेन का शुभारंभ

Next Post
भीमाणा ग्राम में विश्व क्षय रोग दिवस पर टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 डे कैंपेन का शुभारंभ

भीमाणा ग्राम में विश्व क्षय रोग दिवस पर टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 डे कैंपेन का शुभारंभ

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page