पाली पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो शातिर नकबजन को किया गिरफतार
PALI SIROHI ONLINE
पाली- मोनिका सैन आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक पाली ने बताया दिनांक 10. 03.2026 को प्राथीया पुनम कंवर निवासी 114 संत कृपा सोसायटी गली नं 03 सीएनजी पम्प के पिछे सुरत पुलिस थाना आसपास सुरत गुजरात हाल ट्रांसपोर्ट नगर पाली के ट्रांसपोर्ट नगर मे बंद मकान मे रात्री मे अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर ले जाने एवं शहर पाली में बढती चोरी की वारदातों की गम्भीरता को देखते हुए और अज्ञात मुलजिमान की धरपकड़ हेतु जयसिह तंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली व मदनसिह चौहान आरपीएस पुलिस उपधीक्षक पाली शहर के मार्गदर्शन में भानु प्रतापसिह आरपीएस प्रोबे. व थानाधिकारी हनुवंतसिह सिसोदिया निपु के निर्देशन में निम्न टीम का गठन किया गया।
गठित टीम :-
ओमप्रकाश चौधरी सउनि पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली। (विशेष भुमिका)
सुरज चौधरी कानि 1488 पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली। (विशेष भुमिका)
राजाराम कानि 1043 पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली।
अमराराम कानि 1323 पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली।
घटना का विवरणः- प्रार्थीया पुनम कंवर पत्नि महेन्द्रसिंह जाति रावणा राजपूत उम्र 35 वर्ष पेशा गृहणी निवासी ब्यावर हाल 114 संतकृपा सोसायटी गली नं. 03 सी.एन.जी. पम्प के पिछे सुरत पी.एस. आसपास गुजरात हाल ट्रांसपोर्ट नगर पाली पी.एस. ट्रांसपोर्ट नगर पाली ने उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि दिनांक 25.12.2025 से ट्रांसपोर्ट नगर पाली में किराये का कमरा लेकर मेरा घरेलु सामान व अलमारी जिसमें सोने चांदी के जैवरात व नकद रूपये रखकर दिनांक 26.02.2026 को सुरत में मेरे पुरूष मित्र के पास चली गई दिनांक 07.03.2026 करे सुबह मुझे मेरी सहेली नेनादेवी ने कॉल कर बताया कि तुम्हारे घर में चोरी हो गई हैं। दिनांक 08.03.2026 को पाली आकर मेरे कमरे में देखा तो नाल, कमरा व अलमारी के ताले टूटे हुए थे। जिसमें रखे मेरे सोने चांदी के जेवरात व 11,70,000/- रू नकद रूपये नहीं मिले जो कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 40 दिनांक 10.03.2026 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान शुरु किया गया। पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली की टीम द्वारा कडी मेहनत व लगन से कार्य कर आसूचना सकंलन व तकनीकी सहयोग से घटना को सरसब्ज कर संदिग्ध दिनेश गुर्जर व विश्नाराम मीणा की पहचान कर मुलजिम दिनेश गुर्जर को नया गांव पाली से व मुलजिम विशन मीणा उर्फ विष्णु को पिपलेश्वर महादेव मंदिर सरहद कालब कला से दस्तयाब कर बाद पुछताछ जुर्म स्वीकार करने पर गिरफतार कर प्रकरण हाजा की माल मशरूका सोने व चांदी के जेवरात व नगदी की बरामदगी कि गयी व घटना में प्रयुक्त वाहन पिकअप नं आरजे 21 जीई 0985 को जप्त किया गया। मुलजिमानो से शेष नगदी बरामदगी के प्रयास जारी है तथा अन्य चोरीयो के बारे मे गहन पुछताछ जारी है।
गिरफतारशुदा मुलजिम का विवरण:-
1- दिनेश गुर्जर पुत्र कालुराम उम्र 27 साल निवासी जगदम्बा कोलोनी नया गांव पाली पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली ।
2- विशन मीणा पुत्र विष्णु मीणा उम्र 32 साल जाति मीणा निवासी उतवण पुलिस थाना सदर पाली जिला पाली
आमजन से अपीलः- आप से अनुरोध है कि ऑपरेशन ‘गुप्त व प्रहार’ को सफल क्रियान्वयन हेतु अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, परिवहन, खरीद व बेचाण इत्यादि गतिविधियों व वाछित अपराधियों की जानकारी बिना डरे बिना झिझके, दिये गये वाट्सअप 925 125 5006 नम्बर पर भेजें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उक्त व्हाट्सअप नम्बर की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखी जाएगी।

