• March 19, 2026

पाली-जंगल में मंदिर को बना रखा था ठिकाना, हिस्ट्रिसिटर व बदमाश गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली | पाली के निकट बोमादड़ा में बीते साल अप्रैल में एक घर पर फायरिंग करने वाले बदमाश विष्णु उर्फ विशनाराम मीणा को सदर थाना पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई तो उसका हौसला बढ़ गया। बदमाश ने हिस्ट्रीशीटर साथी दिनेश गुर्जर के साथ मिल 7 मार्च को पाली में नया गांव इलाके में महिला के घर से 11 लाख 70 हजार रुपए और 7 लाख रुपए के गहने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

दोनों ने नकदी आपस में बांट ली, चोरी के गहने बदमाश विष्णु ने अपने पास रखे थे। टीपी नगर पुलिस ने 10 दिन में पीछा करते हुए बदमाश विष्णु को रायपुर के कालब कलां गांव के पास पहाड़ी जंगल में स्थित एक मंदिर से गिरफ्तार किया। आरोपी ने फायरिंग व चोरी की वारदात के बाद जंगल में इसी मंदिर में अपना ठिकाना बना रखा था। उसके साथी दिनेश गुर्जर को नया गांव में स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। दिनेश टीपी नगर का हिस्ट्रीशीटर है, जबकि विष्णु के खिलाफ सदर पुलिस ने अपराधिक रिकार्ड को देख हिस्ट्रीशीट खोलने की प्रकिया शुरू की है।

You cannot copy content of this page