• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

चोरी और गुम हुए 116 मोबाइल लौटाएः सवा लाख का आईफोन भी बरामद किया; पुलिस का ऑपरेशन म्यूल हंटर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 24, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली पुलिस ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत तकनीकी जांच के माध्यम से चोरी और गुम हुए 116 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को शनिवार को सौंपे। जिसे पाकर उनके चेहरे खुशी से खिल गए।

SP मोनिका सैन ने बताया कि ऑपरेशन म्यूल हंटर चोरी और गुम हुए मोबाइल को ढूंढने के लिए अभियान चलाया। इसके तहत 116 मोबाइल ढूंढने में कामयाबी हासिल की।जिन्हें शनिवार को उनके मालिकों को दिए। गुम हुए इन मोबाइल में 15-25 हजार के मोबाइल से लेकर सवा लाख रुपए का आई फोन भी शामिल था। मोबाइल मिलने पर लोगों ने खुशी जाहिर की और पाली पुलिस को धन्यवाद किया।

116 मोबाइल लौटाए

SP मोनिका सैन ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार CEIR पोर्टल पर दर्ज गुम मोबाइल को ढूंढ के लिए जिले भर में टीमों का गठन किया। जिन्होंने 116 मोबाइल ढूंढने में कामयाबी हासिल की। अभियान के तहत अब महाराष्ट्र, गुजरात, यूपी में गुम हुए मोबाइलों को भी बरामद किया जाएगा।

SP ने कहा साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत दे शिकायत

एसपी मोनिका सैन ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी के साथ भी साइबर फ्रॉड हो जाए तो तुरंत साइबर थाने के हेल्पलाइन नंबर 93193-01930 या 1930 पर सूचना दे। तुरंत जानकारी मिलने पर साइबर थाने की टीम फ्रॉड की गई राशि को होल्ड करवा देगी।

Previous Post

तखतगढ-पादरली रोड स्थित गैस गोदाम के पास आज सुबह फिर भभक उठी आग

Next Post

खिंवाड़ा-घेनड़ी में एक रात में चार मंदिरों में चोरी

Next Post

खिंवाड़ा-घेनड़ी में एक रात में चार मंदिरों में चोरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page