• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली पुलिस ने एमडी सप्लायर गिरफ्तार किया, ऑपरेशन “प्रहार” के तहत कार्यवाही

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 25, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई०पी०एस० के निर्देशन मे  ओमप्रकाश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली के मार्गदर्शन में व अमरसिह रत्नू आरपीएस वृताधिकारी वृत पाली ग्रामीण के सुपरविजन व  कपूराराम चौधरी नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सदर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा एमडी सप्लायर जितेन्द्र उर्फ जितु को गिरफ्तार किया गया।

घटना का विवरण : दिनांक 24.08.2026 को पुलिस थाना सदर पाली की टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी एवं परिवहन की रोकथाम हेतु मंडिया पुलिया के पास रुपावास रोड पर नाकांबदी कर संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान नाकांबदी स्थल पर एक केटा कार आर जे 22 सीडी 0066 को रुकने का ईशारा किया तो उक्त कार चालक द्वारा कार को नहीं रोका तथा पणिहारी की तरफ कार को भगाने लगा जिस पर पुलिस टीम द्वारा सतर्कता एवं तत्परता दिखाते हुए थानाधिकारी मय जाब्ता द्वारा पिछा कर उक्त वाहन को गहलोत स्टोन आर्ट सरहद मण्डली के सामने नरेशल हाईवे 62 पर रुकवाया गया। तत्पश्चात उक्त वाहन को चैक कर नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में बैठे लडको के पास एमडी होना पाया गया। इसी प्रकरण में आज दिनांक 25.08.2026 को एमडी सप्लायर जितेन्द्र उर्फ जितु को गिरफ्तार किया गया।

टीम द्वारा किये गए प्रयास पुलिस थाना सदर पाली द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आसूचना तंत्र को सक्रिय रखते हुए टीम द्वारा आसुचना संकलन कर तकनिकी साक्ष्य एकत्रित करते हुए गहनता से विश्लेषण किया गया। तकनिकी साक्ष्यो के आधार पर टीम द्वारा 24 घण्टो के भीतर प्रकरण मे एमडी सप्लायर जितेन्द्र उर्फ जितु को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण मे अनुसंधान जारी है।

गठित पुलिस टीम :-
1. सोमदेव उनि पुलिस थाना सदर पाली
2. अचलाराम एचसी 723 पुलिस थाना सदर पाली
3. सुरेश कानि 565 पुलिस थाना सदर पाली
4. महिपाल कानि 1606 पुलिस थाना सदर पाली
5. रमेश कानि 1627 पुलिस थाना सदर पाली
6. हेमेन्द्र सिह कानि 1033 पुलिस थाना सदर पाली

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण:-
1. जितेन्द्र उर्फ जितु पुत्र बाबुलाल उम्र 21 साल निवासी बरवा पुलिस थाना भाद्राजुन जिला जालौर

Previous Post

बाली सरकारी अस्पताल मे हुई मोटरसाईकिल चोरी का पर्दाफाश, आदतन शातिर वाहन चोर विकम दवे देसुरी गिरफतार

Next Post

पाली- युवक को भाई-भाभी ने पीटाः हाथ-पैर में फ्रैक्चर, माँ को मिलने आया था

Next Post
पाली- युवक को भाई-भाभी ने पीटाः हाथ-पैर में फ्रैक्चर, माँ को मिलने आया था

पाली- युवक को भाई-भाभी ने पीटाः हाथ-पैर में फ्रैक्चर, माँ को मिलने आया था

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page