PALI SIROHI ONLINE
पाली-अवैध देशी पिस्टल सप्लायर मुलजिम प्रयागसिह गिरफ्तार चूनाराम जाट आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक महोदय पाली के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली विपिन शर्मा एवं रतनाराम देवासी उप अधीक्षक पुलिस वृत पाली ग्रामीण के निकट सुपरविजन में अवैध हथियार सप्लाई करने वालो के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही के निर्देश प्रदान होने व वांछित अवैध हथियार सप्लायर की धरपकड के निर्देश प्राप्त होने के क्रम में राजेन्द्रसिंह उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना जैतपुर को आसूचना प्राप्त हुई कि अवैध हथियार पिस्टल सप्लाई करने में वांछित प्रयागसिह पुलिस थाना रामोल अहमदाबाद के प्रकरण में गिरफ्तार होकर साबरमती जैल में बन्द है। जिस पर थाना हाजा से टीम गठित की जाकर इसे थाना जैतपुर के प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। प्रकरण हाजा में मुलजिम प्रयागसिह द्वारा अन्य अवैध हथियार सप्लाई करने के संबंध में गहनता से अनुसंधान जारी है।
घटना का विवरण दिनांक 12.04.2024 को दौराने नाकाबन्दी के मुलजिम मुकेश द्वारा अवैध पिस्टल अपने कब्जे में रखना व परिवहन करने पर गिरफ्तार किया गया। जिसने दौराने अनुसंधान के उक्त बरामद शुदा अवैध पिस्टल प्रयागसिह से खरीद करना बताया था।
गिरफ्तार मुलजिम :-
प्रयागसिह पुत्र देवीसिह जाति राजपुत (जोधा) उम्र 29 साल निवासी भुर्जगढ पुलिस थाना फलसुण्ड जिला जैसलमेर।
कार्यवाही टीम :-
1. राजेन्द्र सिह उनि थानाधिकारी पुलिस थाना जैतपुर जिला पाली।
2. हनुमानसिह सउनि पुलिस थाना जैतपुर
4. शम्भुराम कानि. न. 1401 पुलिस थाना जैतपुर।
5. बालकिशन कानि. 1336 पुलिस थाना जैतपुर
https://www.instagram.com/reel/C-c9w9BNBup/?igsh=MW9qdzBqOW9jM2YzMQ==
वीडियो