पाली-सिद्धेश्वर महादेव और शीतला माता मंदिर में 24-25 मार्च को पाटोत्सव
PALI SIROHI ONLINE
पाली-सिद्धेश्वर महादेव व शीतला माता मंदिर में दो दिवसीय पाटोत्सव कार्यक्रम 24 व 25 मार्च को श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत 24 मार्च की शाम विशाल भजन संध्या से होगी, जिसमें भजन गायक तुलसीराम भनगावा और लिखमाराम अमरपुरा अपनी प्रस्तुतियां देंगे। मंच संचालन राजेन्द्र परिहार करेंगे।
दूसरे दिन 25 मार्च प्रातः महाभिषेक, महाआरती एवं महाप्रसादी होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजन को सफल बनाने में सिद्धेश्वर महादेव सेवा समिति के अध्यक्ष शांतिलाल चौपड़ा, उपाध्यक्ष हनुमानसिंह राजपुरोहित, कोषाध्यक्ष हनुमानप्रसाद माहेश्वरी, सचिव रामेश्वर गोदारा, भंवरलाल पटेल और शिवप्रसाद दायमा सहित अन्य पदाधिकारी व भक्तगण सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

