• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

वार्ड 17 से कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिजः सास-बहू में आमने-सामने टक्कर, आज नाम वापसी की अंतिम तिथि

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 15, 2026
in Local
0
वार्ड 17 से कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिजः सास-बहू में आमने-सामने टक्कर, आज नाम वापसी की अंतिम तिथि

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पंचायती राज चुनाव में पाली जिले की मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति के वार्ड 17 से कांग्रेस प्रत्याशी 27 साल की लीला चौहान का नामांकन खारिज हो गया है। नामांकन में एक ही प्रस्तावक होने के चलते यह कार्रवाई हुई। अब इस वार्ड में भाजपा की 38 साल की प्रशांत कंवर और निर्दलीय 74 साल की कंकू कंवर मैदान में हैं। दोनों रिश्ते में सास-बहू हैं। आज नाम वापसी की अंतिम तिथि है, ऐसे में अब यह देखना होगा कि दोनों के बीच आमने-सामने की टक्कर होती है या कंकू कंवर नाम वापस लेती हैं।

वार्ड 17 में अब सास-बहू आमने-सामने

मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति के वार्ड 17 से भाजपा ने 38 साल की प्रशांत कंवर को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस प्रत्याशी लीला चौहान का नामांकन खारिज होने के बाद अब निर्दलीय कंकू कंवर मैदान में हैं।

प्रशांत कंवर और कंकू कंवर रिश्ते में सास-बहू हैं। 38 साल की प्रशांत कंवर बहू हैं, जबकि 74 साल की कंकू कंवर उनकी सास हैं। दोनों के बीच आमने-सामने की टक्कर होने की स्थिति बन रही है।

आज नाम वापसी का अंतिम दिन है। ऐसे में यह देखना होगा कि सास-बहू चुनाव मैदान में आमने-सामने रहती हैं या निर्दलीय प्रत्याशी कंकू कंवर अपना नाम वापस लेती हैं।

जिला परिषद के वार्ड 21 से कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन भी खारिज

पंचायती राज चुनाव में इससे पहले बुधवार को जिला परिषद के वार्ड 21 से कांग्रेस प्रत्याशी ममता देवी का नामांकन भी खारिज हो गया था। उनका नामांकन निर्धारित आयु से कम उम्र होने के चलते खारिज किया गया।

इस वार्ड में ममता देवी के सामने भाजपा की ममता राजपुरोहित मैदान में थीं। दोनों के बीच आमने-सामने की टक्कर थी। कांग्रेस प्रत्याशी ममता देवी का नामांकन खारिज होने के बाद अब भाजपा की ममता राजपुरोहित के सामने कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं है। ऐसे में उनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय है।

Previous Post

बाली पंचायत समिति के वार्ड नंबर 10 से चंदा कुंवर मेफावत ने बीजेपी से किया नामांकन दर्ज

Next Post

सुमेरपूर की बेटी तमन्ना अग्रवाल का पशु प्रेमी, पर्यावरण प्रेमी और स्नेक लवर ने किया सम्मान,अंग्रेजी पुस्तक लिखकर बढ़ाया सुमेरपुर का मान

Next Post

सुमेरपूर की बेटी तमन्ना अग्रवाल का पशु प्रेमी, पर्यावरण प्रेमी और स्नेक लवर ने किया सम्मान,अंग्रेजी पुस्तक लिखकर बढ़ाया सुमेरपुर का मान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page