पाली- ट्रक की टक्कर से पलटी वैन, 6 महिलाएं घायल: सभी घायल पावा व खिंवाड़ा निवासी
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
पाली-पाली में ट्रक की टक्कर से एक वैन पलट गई। इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसा शनिवार सुबह गुंदोज के पास हुआ। सभी घायलों को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल इलाज के लिए लाया गया। जहां इनकी हालत खतरे से बाहर है।
सिलाई का काम करने आ रही थी पाली
खोड चौकी प्रभारी समुद्र सिंह ने बताता कि हादसा हाईवे पर गुंदोज के पास हुआ। क्षेत्र की महिलाओं और युवतियां वैन से पाली के पूनायता औद्योगिक एरिया में सिलाई करने हमेसा की तरह जा रही थी। इस दौरान गुंदोज के पास वेन पलट गई। मामले में युवतियों का कहना है कि ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी थी, जिससे वैन पलट गई।
हादसे में पावा गांव निवासी 20 साल की जसोदा पुत्री कानाराम, 21 साल की किरण पुत्री चेनाराम, 25 साल पावा निवासी की पिंकी पत्नी नरेश, खिमाड़ा निवासी 20 साल की जिज्ञासा पुत्री बाबूलाल और 19 साल की पूजा पत्नी कानाराम घायल हो गई।

