PALI SIROHI ONLINE
नशा तस्करों पर पाली पुलिस का बड़ा प्रहार 925 125 5006जिला स्पेशल टीम (DST) एवं पुलिस थाना सिरियारी की संयुक्त रूप से एनडीपीएस एक्ट की बड़ी कार्यवाही पंचायत चुनाव को लेकर सतर्क पाली पुलिस, नशा तस्करो की सारी चाले फेल 69 लाख 43 हजार 500 रूपये कीमत का कुल 462 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद अवैध डोडा पोस्त परिवहन में प्रयुक्त 01 स्र्कोपियो गाडी आरजे 27 यूबी 2457 जब्त
पाली- मोनिका सेन, आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक पाली के निर्देशन में, ओमप्रकाश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली एवं प्रतीक मील, वृताधिकारी वृत सोजत के निकटतम सुपरविजन में तथा हुकमगिरी नि०पु० थानाधिकारी पुलिस थाना सिरियारी एवं राजेन्द्र सिंह उ०नि० प्रभारी जिला स्पेशल टीम (DST) के नेतृत्व में जिला स्पेशल टीम एवं पुलिस थाना सिरियारी द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में बड़ी एवं सफल कार्यवाई की गईं। उक्त कार्यवाई में पुलिस टीम द्वारा कुल 462 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर डोडा पोस्त के अवैध परिवहन में प्रयुक्त एक स्कॉपियो गाडी जब्त की गई।
घटना का विवरणः जिला स्पेशल टीम की आसूचना पर पुलिस थाना सिरियारी की टीम ने एक संदिग्ध स्कॉपियो को रुकने का ईशारा किया तो स्र्कोपियो चालक स्कॉपियो को और तेज गति से भगाकर ले गया जिस पर लगातार पिछा कर स्र्कोपियो के अगले दोनों टायर ब्रस्ट पंचर करने पर स्कॉपियो चालक स्र्कोपियो को छोडकर जंगल व पहाडी में अन्धेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। जिस पर नियमानुसार स्र्कोपियो गाडी की तलाशी ली गई तो तलाशी के दौरान स्कॉपियो गाडी से कुल 462 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। जिसकी अनुमानित कीमत 69 लाख 43 हजार 500 रूपये है। पुलिस द्वारा अवैध डोडा पोस्त के परिवहन में प्रयुक्त स्कॉपियो जब्त की गई। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण में बरामद अवैध डोडा पोस्त के स्रोत, गंतव्य, खरीद-फरोख्त तथा तस्करी नेटवर्क से जुड़े बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज के संबंध में गहन अनुसंधान हेतु उच्च अधिकारियों आदेशानुसार जांच थानाधिकारी पुलिस थाना औधौगिक क्षेत्र पाली के हवाले की गई।
पुलिस द्वारा किए गए प्रयासः अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला स्पेशल टीम एवं पुलिस थाना सिरियारी द्वारा आसूचना तंत्र को सक्रिय रखते हुए लगातार गश्त, प्रभावी नाकाबंदी तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसी सतर्कता, बेहतर समन्वय एवं प्रभावी पुलिसिंग के परिणामस्वरूप उक्त कार्यवाई में कुल 462 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद करने में महत्त्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
गठित टीम
1 हुकमगिरी नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सिरीयारी।
2. राजेन्द्रसिंह उ०नि० प्रभारी डीएसटी टीम पाली
3. चंद्रवीरसिंह सउनि डीएसटी टीम पाली
4. जगाराम सउनि डीएसटी टीम पाली
5. श्रवणसिंह सउनि डीएसटी टीम पाली
6. धनराज मुआ नम्बर 176 डीएसटी टीम पाली
7लक्ष्मणसिंह कानि. न. 46 डीएसटी टीम पाली (विशेष भूमिका)
8. रामनिवास कानि. न. 642 डीएसटी टीम पाली (विशेष भूमिका)
9. देवीलाल कानि. न. 935 डीएसटी टीम पाली (विशेष भूमिका)
10. धर्मेन्द्रसिंह कानि. चालक न. 1266 डीएसटी टीम पाली
11.नारायणसिंह मुआ नम्बर 353 पुलिस थाना सिरियारी
12. ओमाराम विश्नोई कानि. न. 1344 पुलिस थाना सिरीयारी।
13. गोतम चन्द कानि. न. 1822 पुलिस थाना सिरीयारी।
14. मुकेश चालक कानि, न. 1565 पुलिस थाना सिरियारी
15. राजेन्द्र कुमार कानि. न. 621 पुलिस थाना सिरियारी
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरणः-
01 अज्ञात
