• March 31, 2026

पाली की बेटी निशा वैष्णव ने 92ब% नंबर हासिल परिवार का नाम रोशन किया

PALI SIROHI ONLINE

पाली जिले की होनहार बेटी निशा वैष्णव ने अपनी मेहनत और लगन से शानदार सफलता हासिल कर परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। निशा, नैनदास वैष्णव की पुत्री हैं और उन्होंने 12वीं बोर्ड परीक्षा के कला वर्ग में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

निशा की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं क्षेत्र के लोगों में भी गर्व की भावना देखने को मिल रही है। उनकी इस सफलता के पीछे निरंतर मेहनत, अनुशासन और परिवार का सहयोग रहा है।

निशा ने बताया कि उन्होंने नियमित अध्ययन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों और समाज के लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

You cannot copy content of this page