• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-निकाय चुनाव को लेकर ईआरओ विमलेंद्र सिंह राणावत ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष शिविरों में दिखा उत्साह

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 21, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-निकाय चुनाव को लेकर ईआरओ विमलेंद्र सिंह राणावत ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, तैयारियों को लेकर प्रशासन सक्रिय, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष शिविरों में दिखा उत्साह

पाली, 21 अगस्त। नगर निगम चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न करवाने के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (नगर निगम) एवं उपखंड मजिस्ट्रेट विमलेन्द्र सिंह राणावत ने शुक्रवार को निगम क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ईआरओ राणावत ने कृषि उपज मंडी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आवासन मंडल, उप निदेशक आयुर्वेदिक कार्यालय, बांगड़ धर्मशाला, बांगड़ स्कूल, महात्मा गांधी विद्यालय पुनायता, श्रीमती चीमा बाई संचेती विद्यालय, राजकीय विधि महाविद्यालय, मंडिया, मंडली, जलदाय विभाग कार्यालय सहित निगम क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

उन्होंने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा, आवश्यक व्यवस्थाओं, साफ-सफाई तथा मतदान प्रक्रिया से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देश दिए कि चुनाव के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं।

*मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को लेकर दिखा उत्साह*

ईआरओ राणावत ने बताया कि नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया जारी है। निगम क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने सहित आवश्यक संशोधन के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों में नए मतदाताओं के साथ ही पात्र नागरिकों में भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।

उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना नाम जुड़वाएं तथा मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर आवश्यक संशोधन करवाएं। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना और मतदान में भागीदारी करना जरूरी है।

*व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश*

निरीक्षण के दौरान ईआरओ ने मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित कार्मिकों से चुनाव तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी एवं कार्मिक निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।

इस अवसर पर मीठालाल चांवरिया, दिलदार बख्श, देवीलाल मालवीय, सुभाष परमार, भगवानदास बाबानी, पंकज पंवार, वीरभद्र सिंह राठौड़, दिलीप गोदारा, ओमप्रकाश भाटी, नेमीचंद मंडिया सहित संबंधित अधिकारी, कार्मिक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Screenshot
Previous Post

बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं ने जूना गांव में बाबा रामदेव जी के श्रीचरणों में धोक लगाई

Next Post

पाइप-फव्वारा वितरण को लेकर विवाद, चहेतों को लाभ पहुंचाने के आरोप, 36 आवेदन ही लिए

Next Post

पाइप-फव्वारा वितरण को लेकर विवाद, चहेतों को लाभ पहुंचाने के आरोप, 36 आवेदन ही लिए

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page