• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आवारा पशुओं पर सख्ती: नगर पालिका ने विशेष अभियान की तैयारी शुरू की

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 13, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

*आवारा पशुओं पर सख्ती: नगर पालिका ने विशेष अभियान की तैयारी शुरू की*

पाली, 13 अप्रैल। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार नगर पालिका द्वारा शहर में बढ़ती आवारा पशुओं की समस्या के प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान की तैयारी शुरू कर दी गई है।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अचल सिंह गुर्जर ने बताया कि अब किसी भी पशुपालक द्वारा अपने पशुओं को खुले में छोड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं को सड़कों पर न छोड़ें और उन्हें निर्धारित स्थानों पर ही रखें, जिससे आमजन को असुविधा एवं दुर्घटनाओं से बचाया जा सके।

अभियान के तहत शहर की प्रत्येक गौशाला को एक विशिष्ट रंग (कलर कोड) आवंटित किया गया है, जिससे वहां रखे गए पशुओं की पहचान आसानी से हो सके। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि गौशाला में भेजे गए पशुओं को दोबारा खुला न छोड़ा जाए।

नगर पालिका टीम द्वारा पशुपालकों से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें नियमों की जानकारी दी जा रही है तथा जागरूकता अभियान के माध्यम से आमजन को भी इस पहल से जोड़ा जा रहा है।

नगर पालिका ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे आवारा पशुओं की सूचना तुरंत पालिका को दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई कर शहर को सुरक्षित, स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया जा सके।

Previous Post

तखतगढ़ के बेनर तले राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूतमगरी साण्डेराव में पक्षियों के लिए परिंडा भरो अभियान का आगाज किया गया

Next Post

नाडोल  गुमानिंग पीर सीरवी समाज ट्रस्ट के तत्वावधान में  ग्रीष्म कालीन गौसेवा अभियान शुरू

Next Post

नाडोल  गुमानिंग पीर सीरवी समाज ट्रस्ट के तत्वावधान में  ग्रीष्म कालीन गौसेवा अभियान शुरू

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page