• May 18, 2026

पाली-खेत में गड्ढे में छिपा रखे थे 35.98 लाखः डॉग स्क्वायड ने ढूंढ निकाले, नशे की खेप होने की सूचना थी

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ की बड़ी खेप छुपाकर रखने की सूचना पर एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और तीन थानों की पुलिस ने रविवार को दबिश दी। टीम ने एक ढाणी में बने मकान और आसपास के इलाके की तलाशी ली, लेकिन मादक पदार्थ नहीं मिला। इसी दौरान डॉग स्क्वायड मकान के सामने खेत में एक जगह रुक गया। पुलिस ने वहां खुदाई करवाई तो जमीन में दबे 34.98 लाख रुपए बरामद हुए। पुलिस ने रकम जब्त कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मकान मालिक मौके से नहीं मिला।मादक पदार्थ की सूचना पर पहुंची थी टीम

एसपी मोनिका सैन ने बताया कि एजीटीएफ को सूचना मिली थी कि रोहट थाना क्षेत्र में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ छुपाकर रखा गया है। सूचना के बाद सीओ ग्रामीण अमरसिंह रत्नू के निर्देशन में रोहट, जेतपुर और सदर थाना पुलिस को एजीटीएफ के साथ मौके पर भेजा गया।

टीम ने रविवार को रोहट थाना क्षेत्र के डूंगरपुर के पास स्थित एक ढाणी में हेमाराम के घर दबिश दी। पुलिस और एजीटीएफ ने पूरे मकान की तलाशी ली, लेकिन वहां से कोई मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ।

खेत में जाकर रुका डॉग स्क्वायड

तलाशी के दौरान टीम के साथ मौजूद डॉग स्क्वायड अचानक मकान के सामने स्थित खेत में जाकर एक जगह रुक गया। डॉग लगातार जमीन को सूंघने लगा और पंजों से खोदने की कोशिश करने लगा।

टीम को शक हुआ कि वहां जमीन के नीचे मादक पदार्थ छुपाया गया होगा। इसके बाद पुलिस ने उस जगह खुदाई शुरू करवाई।

You cannot copy content of this page