• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-नामांकन प्रक्रिया गुरूवार से शुरू, 65 वार्ड पांच जोन में बांटे, सुबह 10.30 से दोपहर 3 बजे तक जमा होंगे-शैलेन्द्र सिंह

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 26, 2026
in Local
0
पाली-नामांकन प्रक्रिया गुरूवार से शुरू, 65 वार्ड पांच जोन में बांटे, सुबह 10.30 से दोपहर 3 बजे तक जमा होंगे-शैलेन्द्र सिंह

PALI SIROHI ONLINE

पाली-नामांकन प्रक्रिया गुरूवार से शुरू, 65 वार्ड पांच जोन में बांटे, सुबह 10.30 से दोपहर 3 बजे तक जमा होंगे नाम निर्देशन पत्र, प्रत्याशियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था*

  पाली, 26 अगस्त। नगर निगम आम चुनाव 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। नगर निकाय चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र गुरुवार से नगर निगम कार्यालय में जमा होना शुरू होंगे। नामांकन प्रक्रिया को व्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए बुधवार को निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों एवं कार्मिकों की प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों एवं कार्मिकों को नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने से लेकर उनकी जांच तथा संबंधित प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

      नगर निगम चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र राजकीय अवकाश को छोड़कर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रतिदिन प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक लिए जाएंगे।

नामांकन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
पांच जोन में बांटे गए 65 वार्ड – नगर निगम पाली के कुल 65 वार्डों को पांच जोन में विभाजित किया गया है।

प्रत्येक जोन में निर्धारित वार्डों के पार्षद पद के उम्मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र संबंधित रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की ओर से प्राप्त किए जाएंगे। इससे प्रत्याशियों को अपने वार्ड के अनुसार निर्धारित स्थान पर नामांकन जमा करवाने की सुविधा मिलेगी। प्रथम जोन में वार्ड संख्या 1 से 13 तक के नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग अधिकारी शैलेन्द्र सिंह की ओर से लिए जाएंगे। द्वितीय जोन में वार्ड संख्या 14 से 26 तक के आवेदन विशेषाधिकारी कार्यालय निर्वाचन अधिकारी चैधरी बिरजू गोपाल प्राप्त करेंगे।

तृतीय जोन में वार्ड संख्या 27 से 39 तक के नाम निर्देशन पत्र सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत की ओर से लिए जाएंगे।

चतुर्थ जोन में वार्ड संख्या 40 से 52 तक के आवेदन पाली तहसीलदार सुनील कुमार प्राप्त करेंगे।वहीं पंचम जोन में वार्ड संख्या 53 से 65 तक के नाम निर्देशन पत्र उप पंजीयक प्रथम शिवजीराम बावरी की ओर से लिए जाएंगे।
प्रत्याशियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क – सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि नगर निगम चुनाव में नाम निर्देशन पत्र जमा करवाने वाले प्रत्याशियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। हेल्प डेस्क के माध्यम से प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों एवं आवेदन से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि नामांकन प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

   प्रशिक्षण में दिए आवश्यक निर्देश – प्रशिक्षण बैठक में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया, आवेदन पत्रों की जांच, आवश्यक दस्तावेजों, प्रत्याशियों की ओर से प्रस्तुत किए जाने वाले प्रपत्रों तथा निर्वाचन संबंधी नियमों की जानकारी दी गई। 

इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन नेहा चैधरी, ललित कुमार दवे, सुरेश कुमार व्यास, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, महेन्द्र बैरवा, बबलू काठात, प्रमोद प्रजापत, जयपाल सिंह राठौड़ एवं युजवेन्द्र खेमलानी सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।

Previous Post

चामुंडेरी में महिला के हाथ से झपट्टा मार पर्स छीन ले गया यूवक, पुलिस में मामला दर्ज

Next Post

तखतगढ-निकाय चुनाव 2026 की लोकसूचना से पूर्व निवार्चन विभाग ने तैयारियां की पूर्ण,कल से नपा RO पूरण कुमार आवेदन करेंगे जमा

Next Post

तखतगढ-निकाय चुनाव 2026 की लोकसूचना से पूर्व निवार्चन विभाग ने तैयारियां की पूर्ण,कल से नपा RO पूरण कुमार आवेदन करेंगे जमा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page