PALI SIROHI ONLINE
सोजत-सोजत शहर में एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस ने उसे सुरक्षित बरामद कर लिया है। इस संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और वारदात में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली गई है।
सोजत सीओ रतनाराम देवासी ने बताया कि यह घटना सोमवार को बिलाड़िया गेट के बाहर स्थित एक स्कूल के पास हुई। नाबालिग लड़की अपनी छोटी बहन को आंगनवाड़ी केंद्र छोड़ने आई थी। इसी दौरान कार में आए दो बदमाशों ने रुमाल में कुछ सुंघाकर उसका अपहरण कर लिया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी देवेंद्रसिंह देवड़ा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नाबालिग को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया।
पुलिस ने इस मामले में 29 और 27 साल के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपहरण में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

