PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में कहासूनी के बाद पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। जिसमें 45 वर्षीय पति की मौत हो गई। घटना को लेकर मृतक के भाई ने रिपोर्ट दी। जिसमें मृतक की पत्नी पर मारपीट करने और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सोजतरोड थानाप्रभारी कमला लौहार ने बताया कि थाना क्षेत्र के गुडागिरी गांव में सोमवार देर शाम को घटना हुई। किसी बात को लेकर 45 साल के बस्तीराम पुत्र भूराराम मेघवाल की अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई। जो झगड़े में बदल गई। इस झगड़े में 45 साल के बस्तीराम की मौत हो गई। घटना को लेकर मृतक के चचेरे भाई दिनेश ने रिपोर्ट दी। जिसमें मृतक की पत्नी पर बस्तीराम से मारपीट करने और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतक की बॉडी सोजत रोड हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाई और मामले में जांच शुरू की।
