• April 4, 2026

पाली- घर में चोरी: 5 लाख के सोने-चांदी के गहने ले गए, लौटे तो सामान बिखरा पड़ा था

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में रामदेवरा दर्शन के लिए गए परिवार के बंद मकान में चोरी हो गई। चोर करीब 5 लाख के सोने-चांदी के गहने और 20 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। टीपी नगर थाना पुलिस जांच में जुटी है।

रामदेवरा से लौटे थे

पाली शहर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना एरिया के सुंदर नगर एरिया के वीर हनुमान मंदिर के पास रहने वाले जयराम पुत्र मदनराम माली के घर चोरी हुई है। 2 अप्रैल की दोपहर को परिवार सहित रामदेवरा दर्शन के लिए गए थे। 4 अप्रैल शनिवार दोपहर को वे वापस पाली लौटे थे। मकान के मुख्य गेट का ताला लगा हुआ था लेकिन, अंदर गए तो सामान बिखरा हुआ मिला।

गहने ज्वेलरी ले गए

जयराम के बड़े भाई जवरीलाल ने बताया- करीब दो तोला सोने, सवा किलो चांदी के गहने और 20 हजार नकद चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर टीपी नगर थाने से ASI राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और मकान का जायजा लिया। मौके पर एमओबी टीम को बुलाया गया। पुलिस जांच में जुटी है कि चोर किस रास्ते से अंदर घुसे।

About The Author

You cannot copy content of this page