PALI SIROHI ONLINE
पाली पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के तस्करों के विरूद्ध जैतपुर पुलिस एवं डीएसटी की संयुक्त बडी कार्यवाहीवाहन स्वीफ्ट कार से कुल 45.2 ग्राम एम.डी. बरामदअवैध मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त स्वीफ्ट कार जब्त > अवैध मादक पदार्थ स्वीफ्ट कार में परिवहन करते हुए तीन मुलजिम गिरफ्तार
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक महोदया मोनिका सैन आई.पी.एस. जिला पाली के निर्देशन में ओमप्रकाश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली एवं अमरसिह रतनु, वृत्ताधिकारी वृत पाली ग्रामीण के निकट सुपरविजन में पंचायतीराज चुनावों के दृष्टिगत दौरान अवैध गतिविधियों एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना जैतपुर एवं डी.एस.टी. द्वारा प्रभावी संयुक्त कार्यवाही की गई।
घटना का विवरण:-
दिनांक 11.11.2026 को अरूण कुमार नि.पु. थानाधिकारी पीएस जैतपुर मय टीम एवं डीएसटी पाली द्वारा बालोतरा रोड सरहद ग्राम माण्डावास पर वाहन स्वीफ्ट कार नं. आरजे 22 सीडी 2144 को रुकवाकर सघन तलाशी ली जाकर स्वीफ्ट कार में से कुल 45.2 ग्राम एम.डी. (मेफोड्रोन) जब्त किया जाकर मुलजिमान दीपक, महेन्द्र तथा कमलेश उर्फ सुरेन्द्र को गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त घटना पर धारा 8/22. 25 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण में बरामद मादक पदार्थ के स्त्रोत व तस्करी नेटवर्क से जुडे अन्य व्यक्तियों के सम्बंध में अनुसंधान जारी है।
> गिरफ्तार मुलजिम
01. दीपक जाट पुत्र रेवंतराम उम्र 25 साल निवासी खोखसर पुलिस थाना गिडा जिला बालोतरा हाल शेखावत नगर पुनायता रोड पाली
02. महेन्द्र पुत्र चम्पालाल उम्र 26 साल निवासी उमकली पुलिस थाना जैतपुर जिला पाली हाल किंग सिटी पीएस सदर पाली जिला पाली
03. कमलेश उर्फ सुरेन्द्र पुत्र श्री खेताराम उम्र 26 साल निवासी भलो का वाडा पीएस समदडी जिला बालोतरा
कार्यवाही टीम :-
01. अरूण कुमार नि.पू. पुलिस थाना जैतपुर
02. हीराराम सउनि पुलिस थाना जैतपुर
03. जगाराम सउनि, प्रभारी डीएसटी पाली
04. श्रवणसिह सउनि, डीएसटी पाली
06. लक्ष्मणसिह कानि. 46 डीएसटी पाली विशेष भुमिका
07. रामनिवास कानि. 642 डीएसटी पाली विशेष भुमिका
08. धमेन्द्रसिह ड्रा. कानि. 1266 डीएसटी पाली
09. रणवीरसिह कानि. 253 पुलिस थाना जैतपुर
11. कंवरसिह ड्रा. कानि. 431 पुलिस थाना जैतपुर
10. श्रवणराम कानि. 452 पुलिस थाना जैतपुर
आमजन से अपील पाली पुलिस आमजन से अनुरोध करती है कि यदि आपकी जानकारी में किसी भी प्रकार की अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री, भंडारण अथवा परिवहन से संबंधित कोई सूचना हो तो तत्काल पाली पुलिस व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9251255006 पर उपलब्ध कराएं। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। आइए, नशे के विरुद्ध इस अभियान में पाली पुलिस का सहयोग करें तथा सुरक्षित, जागरूक एवं नशामुक्त पाली के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाएं।जिला पुलिस अधीक्षक




