PALI SIROHI ONLINE
* *मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम संशोधित*
**12 नवंबर को होगा प्रारूप मतदाता सूचियों का प्रकाशन, 4 जनवरी 2027 को अंतिम प्रकाशन**
पाली 29 अक्टूबर। अर्हता दिनांक 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (Special Summary Revision) कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। राज्य में जारी पंचायती राज चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान केंद्रों के पुनर्गठन एवं सुव्यवस्थीकरण संबंधी गतिविधियों में शिथिलता प्रदान किए जाने के बाद पुनरीक्षण कार्यक्रम की संशोधित समय-सारणी जारी की गई है।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार एकीकृत मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 12 नवंबर 2026 को किया जाएगा। मतदाता सूचियों से संबंधित दावे एवं आपत्तियां 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि संशोधित कार्यक्रम की जानकारी संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, बीएलओ सुपरवाइजर, बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) तथा निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य कार्मिकों तक पहुंचाकर निर्धारित समय-सारणी के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें। साथ ही, संशोधित कार्यक्रम की लिखित सूचना संबंधित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

