• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-हाजरी लगने का तीन घंटे तक इंतजार कर लौट रहे हैं मनरेगा श्रमिक

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 19, 2026
in Local
0
पाली-हाजरी लगने का तीन घंटे तक इंतजार कर लौट रहे हैं मनरेगा श्रमिक

PALI SIROHI ONLINE

पाली-रोहट उपखंड की सिणगारी ग्राम पंचायत में मनरेगा श्रमिकों की पिछले दो दिनों से ऑनलाइन हाजिरी दर्ज नहीं हो पा रही है। नेटवर्क और सर्वर समस्या के कारण महिलाएं सुबह 7 बजे से 11 बजे तक इंतजार करती हैं, लेकिन हाजिरी नहीं लगने पर उन्हें बिना काम दर्ज हुए ही घर लौटना पड़ रहा है।

नरेगा मेट बेबी देवी ने बताया कि लगातार प्रयास के बावजूद सुबह 7 से 10 बजे तक हाजिरी दर्ज नहीं हो सकी, जिससे श्रमिकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दुदली के मेट किशनराम ने भी बताया कि उनके क्षेत्र में भी यही स्थिति बनी हुई है। साथ ही नई प्रणाली और सर्वे के कारण भी दिक्कतें बढ़ी हैं।मजदूरों की मांग : श्रमिकों ने प्रशासन से तकनीकी समस्या जल्द दूर करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि नेटवर्क समस्या का समाधान नहीं होता है तो ऑनलाइन के बजाय ऑफलाइन हाजिरी की व्यवस्था की जाए, ताकि उनकी दिहाड़ी प्रभावित न हो।

आंकड़ों में समझें स्थिति शुक्रवार: 50 श्रमिकों में से 45 पहुंचे, लेकिन केवल 11 की ही ऑनलाइन हाजिरी दर्ज हो सकी। दोपहर 12 बजे तक सिस्टम में सिर्फ 11% उपस्थिति दिखी, इसके बाद बाकी श्रमिकों को वापस भेज दिया गया।

शनिवारः 48 श्रमिक पहुंचे, लेकिन दोपहर 12:30 बजे तक सिर्फ 24 की ही हाजिरी दर्ज हुई, शेष को छुट्टी करनी पड़ी। सिणगारी पंचायतः कुल 107 श्रमिक कार्यरत हैं, लेकिन कई की हाजिरी दर्ज ही नहीं हो पाई।
(सलग्न डमी फोटो)

Previous Post

सोजत में मिनी कंटेनर अज्ञात वाहन से टकराया, ड्राइवर की मौत, केबिन चकनाचूर हुआ

Next Post

भगत की कोठी-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल ट्रेन का मोदरान में ठहराव: सप्ताह में पांच दिन रुकेगी, दक्षिण भारत से मारवाड़ की सीधी कनेक्टिविटी होगी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page