• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भगत की कोठी-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल ट्रेन का मोदरान में ठहराव: सप्ताह में पांच दिन रुकेगी, दक्षिण भारत से मारवाड़ की सीधी कनेक्टिविटी होगी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 19, 2026
in Local
0
भगत की कोठी-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल ट्रेन का मोदरान में ठहराव: सप्ताह में पांच दिन रुकेगी, दक्षिण भारत से मारवाड़ की सीधी कनेक्टिविटी होगी

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए भगत की कोठी-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-भगत की कोठी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल अंतर्गत मोदरान रेलवे स्टेशन पर ठहराव स्वीकृत किया है। यह ठहराव 20 अप्रैल से नियमित रूप से लागू हो जाएगा।

इस ठहराव से दक्षिण भारत से मारवाड़ की सीधी कनेक्टिविटी मजबूत होगी, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को ज्यादा सुविधा मिलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि यात्रियों की लगातार उठ रही मांग और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए लूनी-भीलड़ी रेलखंड के मोदरान स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव शुरू किया जा रहा है।

ये रहेगा समय

उन्होंने बताया कि निर्धारित समय के अनुसार ट्रेन संख्या 20626 भगत की कोठी-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (सप्ताह में 5 दिन) मोदरान स्टेशन पर सुबह 8.24 बजे पहुंचेगी और 8.27 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं ट्रेन संख्या 20625 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-भगत की कोठी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (सप्ताह में 5 दिन) 21 अप्रैल से मोदरान स्टेशन पर सुबह 7.43 बजे पहुंचेगी और 7.46 बजे रवाना होगी।रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस नए ठहराव के कारण ट्रेन के अन्य स्टेशनों पर ठहराव और संचालन समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

चार प्रमुख राज्यों से मोदरान का सीधा जुड़ाव

ट्रेन राजस्थान से चलकर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक व तमिलनाडु प्रदेशों से मोदरान को सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। उल्लेखनीय है कि इस रूट से पश्चिम और दक्षिण भारत के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित होता है, जिससे यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में बड़ी सुविधा मिलती है।

Previous Post

पाली-हाजरी लगने का तीन घंटे तक इंतजार कर लौट रहे हैं मनरेगा श्रमिक

Next Post

फालना-पचपदरा में प्रधानमंत्री की रैली में कार्यकर्ताओं को लेकर जाने को लेकर बैठक आयोजित

Next Post
फालना-पचपदरा में प्रधानमंत्री की रैली में कार्यकर्ताओं को लेकर जाने को लेकर बैठक आयोजित

फालना-पचपदरा में प्रधानमंत्री की रैली में कार्यकर्ताओं को लेकर जाने को लेकर बैठक आयोजित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page