PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली शहर के राजेन्द्र नगर विस्तार स्थित त्रिलोचन, महादेव मंदिर एवं बजरंग बलि के मंदिर में गुरुवार शाम को अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। शाम को आरती के बाद भगवान महादेव और बालाजी को अन्नकूट का भोग लगाया गया, जिसके लिए करीब 500 किलो अन्नकूट का प्रसाद बनाया गया, जिसमें सभी सब्जियों और फल डाले गए। उसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया।
बजरंग मंडली के अध्यक्ष भंवर सिंह राजपुरोहित ने बताया कि इससे पहले सुबह से मंडली की टीम प्रसाद बनाने में जुटी रही। प्रसाद तैयार होने के बाद अन्नकूट के प्रसाद का भोग भगवान को लगाया गया। इसके साथ ही दिन में भजन कीर्तन हुआ। जिसमें क्षेत्र की महिलाओं ने भजन गाए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। जिनमें अन्नकूट के प्रसाद का वितरण किया गया। अन्नकूट महोत्सव में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी भी पहुंचे। दर्शन कर उन्होंने भी प्रसाद ग्रहण किया।
