• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली में हमले में मामा-भांजा घायलः बाइक-कार में हल्की टक्कर के बाद हुआ झगड़ा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 9, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में सोमवार रात को 20-25 जनों ने हमला कर तीन युवकों को घायल कर दिया। सभी को रात को ही इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। घटना जानकारी मिलने पर उनके परिजन भी बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे।

जानकारी के अनुसार पाली शहर के मंडिया रोड पर सोमवार रात को बाइक पर ओमाराम और उसका रिश्तेदार आ रहे थे।

इस दौरान कार से उनकी बाइक को हल्की टक्कर हो गई। जिससे दोनों नीचे गिर गए। आरोप है कि घटना के बाद कार सवार मौके से चले गए। गुस्से में दोनों बाइक सवार ने कार के कुछ पत्थर मारकर शीशे क्षतिग्रस्त कर मंडिया रोड न्यू प्रताप नगर चले गए। बाद में कार सवार कुछ युवकों को लेकर आया। आरोप है कि लोहे के पाइप, लाठियों से मारपीट की। जिसमें 28 साल का लक्ष्मण भारती पुत्र रूपा भारती, 44 साल के ओमपुरी पुत्र भोपाल भारती और 22 साल के शंकर भारती पुत्र रूपाभारती घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए रात को ही पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनका उपचार किया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Previous Post

चरली में सरकारी रास्ते से हटाया अतिक्रमणः दीवार को किया ध्वस्त; भारी पुलिस बल रहा तैनात

Next Post

मंगलेश चुंडावत बनी पाली की नई सीओ सिटी:पहले जोधपुर में थी पोस्टिंग, 141 पुलिस अधिकारियों के तबादले

Next Post

मंगलेश चुंडावत बनी पाली की नई सीओ सिटी:पहले जोधपुर में थी पोस्टिंग, 141 पुलिस अधिकारियों के तबादले

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page