PALI SIROHI ONLINE
*जन्माष्टमी पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त*
पाली, 3 सितंबर। जिले में 4 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पाली शहर सहित विभिन्न कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। पर्व के दौरान विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रमों, शोभायात्राओं एवं जुलूसों के आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
जिला मजिस्ट्रेट डॉ रविन्द्र गोस्वामी ने बताया कि नियुक्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट को अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों एवं जुलूसों के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।
जारी आदेश के अनुसार उपखंड मजिस्ट्रेट, पाली को सम्पूर्ण उपखंड क्षेत्र पाली तथा तहसीलदार, पाली को पाली शहर के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
नायब तहसीलदार, रोहट को सम्पूर्ण उपखंड क्षेत्र रोहट, तहसीलदार, बाली को सम्पूर्ण उपखंड क्षेत्र बाली, नायब तहसीलदार, देसूरी को सम्पूर्ण उपखंड क्षेत्र देसूरी तथा उपखंड मजिस्ट्रेट, रानी, सोजत, मारवाड़ जंक्शन एवं सुमेरपुर को उनके संबंधित सम्पूर्ण उपखंड क्षेत्रों के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

