PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में 65 साल की बुजुर्ग महिला पर ट्रैक्टर सवार ने फावड़े से हमला कर सिर फोड़ दिया। बुजुर्ग महिला ने धूल उड़ाने को लेकर उसे टोका था। हमले में बुजुर्ग महिला घायल हो गई। इलाज के लिए उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनका उपचार किया गया।
रेत उड़ाने को लेकर टोका था
पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के ट्रोमा वार्ड में भर्ती घायल 65 साल की गुलाब कंवर पत्नी भंवर सिंह ने बताया कि वह राजेंद्र नगर विस्तार में रहती हैं। सुबह करीब साढ़े 9 बजे उनकी जनरल स्टोर के पास एक ट्रैक्टर में रेत भरी जा रही थी। रेत उड़कर उनकी शॉप में आ रही थी। जिससे उनके 70 साल के वृद्ध पति को परेशानी होने लगी। इस पर उसने ट्रैक्टर सवार युवक को आराम से काम करने के लिए कहा।
इस बात पर बहस करने गया और फावड़ा लेकर उन पर हमला कर दिया। फावड़े की सिर में लगने से उनके सिर से खून बहने लगा। इसके बाद अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।





