PALI SIROHI ONLINE
पुलिस थाना सिरियारी की अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्यवाही।> 01 मुलजिम को गिरफ्तार कर उसके अरण्डी के खेत के बीच मे चारों तरफ सफेद मेटींग लगाकर के बीच में से 350 अवैध अफीम के पौधो को किया जब्त ।> पाली पुलिस द्वारा भविष्य में भी मादक पदार्थ माफियाओं के विरूद्ध निरन्तर की जायेगी कार्यवाही।
पाली- हुकमगिरी नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सिरीयारी जिला पाली ने बताया जिला पाली में अवैध मादक पद्वार्थ की रोकथाम जिले मे चलाये जा रहे ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत तहत एक व्हाट्स एप्प नम्बर जारी किया जाकर अवैध मादक पदार्थ की धरपकड हेतु विशेष प्लान तैयार कर समस्त अधिकारीयो का निर्देशित किया गया। जयसिंह तंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली, रतनाराम देवासी आरपीएस वृताधिकारी वृत सोजत के सुपरविजन में अवैध मादक पदार्थ माफियो के खिलाफ दिनांक 24.02.2026 को हुकमगिरी नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सिरियारी के निर्देशन में थाना हाजा की टीम द्वारा सरहद राणावास में अरण्डी के खेत मे बिच में सोहनलाल के अरण्डी के खेत मे चारों तरफ सफेद मेटींग लगाकर के बीच में भारी मात्रा में उगाये 350 अवैध अफीम के पौधो को जब्त कर मुलजिम सोहनलाल पुत्र भुराराम उम्र 48 साल निवासी राणावास पुलिस थाना सिरियारी जिला पाली को गिरफतार किया जाकर प्रकरण संख्या 47 दिनांक 24.02.2026 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
कार्यवाही पुलिस टीम :-
1. हुकमगिरी नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सिरियारी जिला पाली।
2. देवनाथ मुआ 166 पुलिस थाना सिरियारी जिला पाली
3. मोहनलाल स.उ.नि. पुलिस थाना सिरियारी जिला पाली।
4. सुरेश कानि. 1413 पुलिस थाना सिरियारी जिला पाली।
5. गोतम कानि. 1822 पुलिस थाना सिरियारी जिला पाली।
6. भुपेन्द्रसिंह कानि. 1375 पुलिस थाना सिरियारी जिला पाली।
7. ओमाराम कानि० 1344 पुलिस थाना सिरियारी जिला पाली।
8. मुकेश ड्रा० कानि. 1565 पुलिस थाना सिरियारी जिला पाली।
9. सुरेश कुमार कानि. 1387 पुलिस थाना सिरियारी जिला पाली।
10. श्यामलाल कानि. 740 पुलिस थाना सिरियारी जिला पाली।
11. इन्द्रराज कानि 468 पुलिस थाना सिरियारी जिला पाली।
गिरफ्तार मुलजिमानों के नाम पता:-सोहनलाल पुत्र भुराराम उम्र 48 साल निवासी राणावास पुलिस थाना सिरियारी जिला पाली
आमजन से अपील आप से अनुरोध हैं कि ऑपरेशन ‘गुप्त’ एवं ऑपरेशन प्रहारको सफल क्रियान्वयन हेतु अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, परिहवन, खरीद व बेचाण, अवैध बजरी खनन इत्यादि गतिविधियों की जानकारी बिना डरे बिना झिझके, दिये गयें व्हाट्स अप्प 925 125 5006 नम्बर पर भेजें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उक्त व्हाट्सअप्प नम्बर की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखी जाएगी।

