• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

लापोद ग्राम में मकान में चोरी, 11 तोला सोना-चांदी के गहने ले गए चोर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 1, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

पाली-पाली जिले के तखतगढ़ थाना क्षेत्र के लापोद गांव में गुरु पूर्णिमा पर दर्शन के लिए गए परिवार के सूने मकान में दिनदहाड़े चोरी हो गई। 29 जुलाई को सुबह करीब 9 बजे परिवार गिरवर मामाजी मंदिर गया था। दोपहर करीब 3 बजे लौटने पर घर का ताला टूटा मिला। चोर करीब 11 तोला सोना, एक किलो चांदी के गहने, 7 से 8 लाख रुपए कैश और पर्स में रखे 10 हजार रुपए चोरी कर ले गए। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गुरु पूर्णिमा पर दर्शन के लिए गया था पूरा परिवार

घटना तखतगढ़ थाना क्षेत्र के लापोद गांव की है। लापोद निवासी 45 साल के लक्ष्मणसिंह पुत्र हनवंतसिंह ने थाने में रिपोर्ट दी। उन्होंने बताया कि 29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा पर वह परिवार के साथ सुबह करीब 9 बजे घर पर ताला लगाकर गिरवर मामाजी मंदिर दर्शन के लिए गए थे।

लौटे तो घर का ताला टूटा मिला

दोपहर करीब 3 बजे परिवार वापस लौटा तो मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरों में रखी लोहे की अलमारी, बक्सों और सूटकेस के ताले भी टूटे हुए थे। घर का सामान बिखरा पड़ा था।

अलमारी तोड़कर सोना, चांदी और कैश ले गए

पीड़ित के अनुसार चोरों ने लोहे के सरिये से अलमारी का दरवाजा तोड़ दिया। अलमारी में रखे करीब 11 तोला सोने के गहने, एक किलो चांदी के गहने और करीब 7 से 8 लाख रुपए कैश चोरी कर ले गए। इसके अलावा पर्स में रखे करीब 10 हजार रुपए भी चोर अपने साथ ले गए।

खेती और पशुपालन से जोड़ी थी पूरी जमा पूंजी

लक्ष्मणसिंह ने बताया कि वह खेती और पशुपालन का काम करते हैं। चोरी हुआ पूरा सामान और कैश उन्होंने कई सालकी मेहनत से जोड़ा था। पुलिस के अनुसार वारदात 29 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे से 3 बजे के बीच हुई।

बेटी की शादी के लिए बनवाए थे गहने

पीड़ित ने बताया कि उनकी बेटी 20 साल की है। उसकी शादी के लिए वह लंबे समय से थोड़ा-थोड़ा करके रुपए जमा कर रहे थे और सोने-चांदी के गहने बनवाए थे। गुरु पूर्णिमा पर परिवार दर्शन के लिए गया था। इसी दौरान चोर दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर बेटी की शादी के लिए रखी जमा पूंजी और गहने चोरी कर ले गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Screenshot
Previous Post

बाली-गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष में परमार ने आश्रम पहुंच गुरुदेव भगवंत को वंदन कर किया सम्मान

Next Post

पाली- दो सड़क हादसे, दो बाइक सवारों की मौतः एक को पिकअप ने मारी टक्कर; दूसरी स्लिप हुई, उछलकर कंटीली झाड़ियों में गिरा युवक

Next Post

पाली- दो सड़क हादसे, दो बाइक सवारों की मौतः एक को पिकअप ने मारी टक्कर; दूसरी स्लिप हुई, उछलकर कंटीली झाड़ियों में गिरा युवक

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page