• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-खेत में मिला किसान का शव,पिता खेत से नहीं लौटे तो बेटे खेत गए, जहां मिली बॉडी, हत्या की आशंका

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 22, 2026
in Local
0
पाली-खेत में मिला किसान का शव,पिता खेत से नहीं लौटे तो बेटे खेत गए, जहां मिली बॉडी, हत्या की आशंका

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में खेत की रखवाली करने गए किसान की बॉडी उसके खेत पर मिली। मृतक की सिर पर लाठी या रॉड और पत्थर से हमला करने के सबूत पुलिस को मिले है। जिससे सिर फट गया और मौत हो गई। पुलिस ने बॉडी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू की है। मृतक के परिजनों ने भी हत्या की आशंका जताई है।

शिवपुरा थाने के धाकड़ी गांव निवासी 50 साल का चुन्नीलाल पुत्र हीरालाल सीरवी हमेशा की तरफ मंगलवार को धीनावास रोड मिठानिया बेरा क्षेत्र में खेत में बोई फसल की रखवाली के लिए गया था। लेकिन शाम को खून से लथपथ उसकी बॉडी मिली। इस पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर सोजत सीओ रतनाराम देवासी, शिवपुरा थानाप्रभारी भंवरलाल मयजाप्ता मौके पर पहुंचे।

जहां मृतक के सिर फटा हुआ मिला और सिर से खून बह रहा था। सिर पर वार कर हत्या की गई। पत्थर से भी हमला करने की बात सामने आई है। पुलिस ने बॉडी सोजत सिटी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू की है।पिता खेत से नहीं लौटे तो दोनों बेटे गए तो मिली बॉडी

मृतक के रिश्ते के भाई ढगलाराम सीरवी ने बताया कि चुन्नीलाल शाम सात बजे तक भी वापस घर नहीं आए तो उनके दोनों बेटे शेराराम और भीकाराम उन्हें लेने खेत पर गए। जहां उनकी बॉडी मिली। सिर से खून बह रहा था। सिर के पिछले हिस्से में किसी धारदार हथियार से हमला किया गया था। बड़ा पत्थर मार कर हत्या की गई है। सूचना पर पुलिस शाम को ही आ गई थी और पूरे मामले की जांच में जुटी है।

मृतक के दो बेटे, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल

मृतक धाकड़ी गांव में अपने परिवार के साथ रहता था। मृतक के दो बेटे है। एक बेटा भीकाराम पूना में जॉब करता है दूसरा बेटा शेराराम गांव में पिता के साथ रहता था। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी सुआदेवी और मां हीरकीदेवी तक जब घटना की जानकारी पहुंची तो उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। जिन्हें रिश्तेदारों ने संभाला।

Previous Post

भीनमाल- पंचों का फरमान, शादी समारोह में सन्नाटा: 2 हजार लोगों के लिए बनाया था खाना, 5 लाख जुर्माने की चेतावनी के कारण लोग नहीं आए

Next Post

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी: ASI सहित 2 पुलिसकर्मी घायल

Next Post
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी: ASI सहित 2 पुलिसकर्मी घायल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी: ASI सहित 2 पुलिसकर्मी घायल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page