PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली जिले के रोहट क्षेत्र के खारड़ा बांध में बुधवार को कई मछलियां मरी हुई मिली। मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक बामणिया की सूचना पर रोहट थाना पुलिस और प्रदूषण नियंत्रण मंडल की टीम भी मौके पर पहुंचे। टीम ने बांध के पानी के सैंपल लिए है।
दरअसल, बुधवार को जब ग्रामीणों ने बांध में मछलियां मरी हुई देखी तो उन्होंने शिकायत करी। किसी ने बांध में दूषित पानी छोड़ा जिसके कारण मछलियां मरी है। इसकी सूचनापर सामाजिक कार्यकर्ता दीपक बामणिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस और प्रदूषण मंडल को इसकी सूचना दी। पाली से मौके पर पहुंची प्रदूषण नियंत्रण मंडल की टीम ने बांध के पानी के सैंपल लेने की कार्रवाई की। जिससे पानी की जांच की जा सके कि मछलियों के मरने का कारण क्या रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण बांध पर मौजूद रहे।
मामा नाडी में भी मछलियां मरने की कगार पर
इसी तरह पाली के बागड़िया गांव रोड पर स्थित मामा नाडी में काफी संख्या में बड़ी-बड़ी मछलियां है, लेकिन वर्तमान में पानी तालाब में कम होने से मछलियां मरने की कगार पर है। इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता भरत कुमार सामरिया का कहना है कि उन्होंने आस-पास के खेतों में रहने वाले लोगों से अपने कुंओं से तालाब में पानी छोड़ने को निवेदन किया है ताकि तालाब की मछलियां मरे नहीं और साफ पानी मिलता रहे। साथ ही प्रशासन से भी अपील है कि यहां तालाब में पानी की व्यवस्था की जाए ताकि मछलियों को मरने से बचाया जा सके।



