PALI SIROHI ONLINE
*पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिला प्रमुख एवं उप जिला प्रमुख निर्वाचन के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त*
पाली, 23 नवंबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिला प्रमुख एवं उप जिला प्रमुख के निर्वाचन की प्रक्रिया 25 एवं 26 नवंबर 2026 को जिला परिषद, पाली के सभागार में आयोजित होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपखंड मजिस्ट्रेट पाली विमलेंद्र राणावत को उक्त दोनों दिवसों के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
नियुक्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट 25 एवं 26 नवंबर को प्रातः 8ः30 बजे उपस्थित रहकर अपने नियुक्ति क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

