PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली शहर के लोडिया पाल स्थित करणी माता मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। बुधवार को दो युवक मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसते हुए सीसीटीवी में नजर आ रहे हैं। इसे लेकर थाने में रिपोर्ट दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
दो युवक मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे
पाली के ट्रांसपोर्ट नगर थाने में गोपाल सोनी की ओर से रिपोर्ट दी गई है। रिपोर्ट में बताया कि बुधवार दिन में दो युवक मंदिरका ताला तोड़ अंदर घुसे। अंदर शिव मंदिर में धातु से निर्मित जलधारा, तांबे के लोटे सहित अन्य सामान चुराकर ले गए। वारदात में उपयोग किया गया लोहे का सरिया अंदर मंदिर परिसर में ही पड़ा मिला।
सीसीटीवी में मंदिर में घुमते हुए नजर आए
सीसीटीवी खंगाले तो उसमें दो संदिग्ध युवक मंदिर परिसर में घूमते नजर आए। पुलिस अब इन फुटेज की मदद से संदिग्ध युवकों की तलाश में जुटी है। बता दें कि करणी माता मंदिर परिसर में चोरी का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार मंदिर में चोरी हो चुकी है। लोडिया पाल पर स्थित यह मंदिर दिन में सूनसान रहता है। आसपास लोडिया तालाब है। ऐसे में बदमाश चोरी की वारदात को अंजाम देकर भाग जाते है।




